hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में ठंडे पानी से नहाने से सेहत को होंगे ये 5 फायदे, स्किन पर भी आएगा निखार

Cold Shower in Summer :  गर्मियों में ठंडे पानी से  नहाने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 25, 2023 11:46 AM IST

Cold Shower in Summer : गर्मियों में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो न नहाता हो। गर्मियों में रोजाना नहाने से न सिर्फ आप रिलैक्स फील करते हैं, बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। मुख्य रूप से गर्मी में नहाने से आपके शरीर की बदबू, मांसपेशियों को आराम, शरीर में होने वाले दर्द, थकान जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप गर्मी में नहाने के फायदों को  थोड़ा अधिक बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना ठंडे-ठंडे पानी से नहाएं। ठंडे पानी से नहाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के कुछ फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

मांसपेशियों को मिलता है आराम

गर्मियों में दिनभर की थकान से राहत पाने के लिए आप ठंडे पानी से नहाएं। ठंडे पानी से नहाने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है। दरअसल, जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है, जिससे आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स फील होता है। 

दिल को रखे स्वस्थ 

ठंडे पानी से नहाने से आपका हार्ट भी स्वस्थ रहता है। दरअसल, जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेट अच्छे से होता है। सही से ब्लड सर्कुलेट होने से आपका हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर की समस्याएं भी कंट्रोल में रहती हैं। 

बॉडी टेम्प्रेचर करे कंट्रोल

गर्मियों में शरीर काफी ज्यादा गर्म होने लगता है। ऐसी स्थिति में आपके लिए ठंडे पानी से नहाना अधिक बेहतर है। जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपकी बॉडी का तामपान कम होता है। साथ ही आपके टिश्यूज तक ब्लड भी अच्छे से पहुंचते हैं। 

वजन होता है कम

ठंडे पानी से नहाने आपके शरीर का वजन भी तेजी से कम हो सकता है। दरअसल, जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हमारा शरीर अपने सिस्टम को गर्म रखने के लिए ऊर्जा पैदा करता है। इस उर्जा को उत्पन्न करने के लिए फैट को बर्न करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपके शरीर का वजन घट सकता है। 

स्किन और बालों में लाए चमक

ठंडा पानी न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि इससे स्किन और बालों में भी नई जान आ सकती है। क्योंकि जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे स्किन और बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होने से स्किन और बालों की चमक बढ़ती है। 

ठंडे पानी से नहाना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या फिर आपको पहले से सर्दी-जुकाम की परेशानी है तो ठंडे पानी से न नहाएं। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।