... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Black garlic is prepared from fresh garlic via fermentation.
Health Benefits of Black Garlic : सफेद लहसुन खाने के फायदे हर कोई जानता है। रोजाना खाने में लहसुन का इस्तेमाल हम करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने काले लहसुन के बारे में सुना है या फिर कभी इस लहसुन का इस्तेमाल किया है? अगर आपको इस लहसुन के बारे में नहीं पता, तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। यह लहसुन दिखने में सफेद लहसुन की तरह ही होता है। काला लहसुन सेहत के लिए (Health Benefits of Black Garlic) काफी गुणकारी होता है। चलिए जानते हैं इस अनोखे लहसुन (Black Garlic) के बारे में-
काला लहसुन या ब्लैक गार्लिक (Black Garlic), कोई नई चीज नहीं है। बल्कि यह सफेद लहसुन का ही फॉर्मेंट किया गया नया रूप या फिर पुराना सफेद लहसुन है। इसकी खूशबू सफेद लहसुन की तरह तीखी नहीं होती है। लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
सफेद लहसुन में एलिसिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो काले लहसुन में भी भरपूर रूप से होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ-साथ कोलेस्टेरॉल और दिल से संबंधित बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। काला लहसुन बॉडी सेल्स को कंट्रोल कर इम्यूनिटी पावर को मजबूत करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल को संतुलित करने में हमारी मदद करता है।
काले लहसुन के सारे गुण सफेद लहसुन के ही समान होते हैं, लेकिन ब्लैक गार्लिक में फर्मनटेशन के कारण इसमें जो एंटीऑक्सिडेंट्स बनते हैं, ये गुण काफी यूनिक होते हैं। ये फ्लवोनॉइड्स, पॉलीफिनॉल्स और ऐल्कलॉइड्स से भरपूर होते हैं। जो सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।
काला लहसुन पेट के कैंसर, ब्लड कैंसर और कोलन कैंसर के इलाज में काफी मददगार साबित होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इसके साथ ही लिवर की समस्या के लिए भी काफी असरदार होता है। इसके सेवन से लिवर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। काला लहसुन दिमाग को स्वस्थ रखने का काम भी करता है।
खराश के कारण गले में बढ़ सकती है सूजन और दर्द की समस्या, फॉलो करें ये टिप्स
लॉकडाउन में पेट की समस्या से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Home Remedies For Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल
30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स
Tips For Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स