... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 19, 2017 12:29 PM IST
बीयरबेरी (Bearberry) एक प्रकार का फल है जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में किया गया है। फूड स्टोर्स में आसानी से मिलनेवाला यह फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और उसकी वजह इस फल का अद्भुत केमिकल मेकअप है। बीयरबेरी में उरसॉलिक (ursolic), गैलिक एसिड (gallic acid), टैनिक (tannic) और विभिन्न फ्लेवोनोइड (flavonoids) होते हैं। इसका उपयोग चाय, ग्राउंड पावडर, काढ़े या मलहम जैसे विभिन्न रूपों में किया जा सकता है। यहां हम लिख रहे हैं बीयरबेरी के सेहतमंद फायदों के बारे में:
रोगप्रतिरोधक शक्ति: बीयरबेरी में मौजूद हाइड्रोक्वीनोन (Hydroquinones) शक्तिशाली जीवाणुरोधी रासायनिक यौगिक है जो आपके शरीर में विभिन्न प्रणालियों को चलाते रहने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर से नुकसानदायक तत्वों को खत्म करने में भी मदद करता है। यह आपके पेट, पाचन तंत्र, त्वचा और आपके शरीर के कई अन्य भागों को ठीक करने में मदद करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ एक महान रक्षा प्रदान करता है।
डिटॉक्सिफिकेशन: यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपके शरीर से अतिरिक्त नमक, पानी, फैट और विषाक्त पदार्थों को निकालकर मूत्राशय और लीवर को साफ करने में मदद करता है।
गर्भावस्था: कुछ स्टडीज़ के अनुसार, बीयरबेरी के कुछ सक्रिय घटक गर्भपात या मिसकैरिज़ को रोकने में मदद करते हैं, और प्रेगनेंसी के दौरान मां और बच्चे दोनों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यहां तक कि बच्चे के जन्म के बाद भी मां को जल्द से जल्द ठीक होने में यह मदद करने के लिए जानी जाती हैं।
दर्द से राहत: दर्द और सूजन को प्रभावी ढंग से दूर करने के लिए बीयरबेरी से बने मलहम और साल्व का इस्तेमाल किया जाता है। बीयरबेरी से बनाए गए साल्व को लगाने जलने, घाव, खरोंच जैसी चीज़ें ठीक होती हैं। बीयरबेरी में ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा के नीचे उपचार प्रक्रिया की गति में मदद करता है, दर्द कम करते हैं और त्वचा को आराम पहुंचाते हैं।
यह फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। हालांकि, इसे अपनी डायट में शामिल करने से पहले विशेषकर प्रेगनेंसी के दौरान अपने डॉक्टर से बात ज़रूर कर लें।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.
संदर्भ-
Carpenter, R., O’grady, M. N., O’callaghan, Y. C., O’brien, N. M., & Kerry, J. P. (2007). Evaluation of the antioxidant potential of grape seed and bearberry extracts in raw and cooked pork. Meat science, 76(4), 604-610.
Leverett, J. C., & Dornoff, J. M. (1999). U.S. Patent No. 5,980,904. Washington, DC: U.S. Patent and Trademark Office.
Dykes, G. A., Amarowicz, R., & Pegg, R. B. (2003). Enhancement of nisin antibacterial activity by a bearberry (Arctostaphylos uva-ursi) leaf extract. Food microbiology, 20(2), 211-216.
Remphrey, W. R., Steeves, T. A., & Neal, B. R. (1983). The morphology and growth of Arctostaphylos uva-ursi (bearberry): an architectural analysis. Canadian Journal of Botany, 61(9), 2430-2450.