... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 27, 2019 3:28 PM IST
साग के रूप में खाए जाने वाले बथुआ के फायदे। © Shutterstock.
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक और सरसों के साग के अलावा बथुआ का साग भी काफी हेल्दी होता है। बथुआ का साग एक औषधीय साग है। इसे बड़े चाव से लोग खाना पसंद करते हैं। खासकर, सर्दियों के दिनों में इसे खाना बहुत हेल्दी होता है। बथुआ को साग के रूप में खाने वाले हर व्यक्ति को सेहत के लिए जरूरी इसके महत्वपूर्ण गुणों की जानकारी नहीं होती। विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर यह साग खाने में भी स्वादिष्ट होती है। बथुआ नाइट्रोजन युक्त मिटटी में फलती-फूलती है।
सर्दियों में खूब खाएंगे ये साग, तो सेहत को होंगे ढेरों लाभ
इसका उपयोग जाने-अनजाने बीमारियों को दूर करने में किया जाता रहा है। हालांकि, एक अम्ल होने के कारण बथुआ खाने की मात्रा सीमित होनी चाहिए। इसके अत्यधिक सेवन से डायरिया की सम्भावनाएं होती है। इससे सम्बन्धित एक धारणा यह भी प्रचलित है कि इसके अत्यधिक सेवन से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं।
बथुआ के फायदे
माना जाता रहा है कि बथुआ के सेवन से कई बीमारियां शरीर के पास नहीं फटकती, जिससे सेहत बनी रहती है। अनियमित पीरियड्स या कब्ज को यह दूर करने में बथुआ मददगार होती है। बालों को सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करती है। बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में बथुआ आंवले से कम गुणकारी नहीं होता। बथुआ को लेकर यह दावा भी आम है कि इसमें विटामिन और खनिज तत्वों की मात्र आंवले से ज्यादा होती है। बथुआ की पत्तियों को कच्चा चबाने से कुछ प्रकार के अल्सर, श्वास की दुर्गन्ध, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में होने वाला फायदा बड़ा होता है।
सुबह उठते ही खाली पेट पिएं पानी, होंगे ये 6 फायदे
कब्ज से जूझने वाले लोगों के लिए भी बथुआ कारगर औषधि साबित होती है। भूख में कमी आना, उदर में भोजन का देर से पचना, खट्टी डकार आना, पेट फूलना जैसी आम समस्याओं को दूर करने के लिए बथुआ खाना काफी फायदेमंद है। इस प्रकार, बथुआ का सेवन न केवल बेहतरीन स्वाद की अनुभूति कराता है बल्कि लोगों को सेहतमंद रखने में भी सहायक होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.