Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस खास चादर पर सोने से गायब हो जाएंगी शरीर से ये 3 बीमारियां, जानें क्यों अच्छी नींद लेना है जरूरी

Health benefits of a good sleep: सूती चादर पर सोना स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद रहता है और इससे अच्छी नींद आने के साथ-साथ शरीर से कई बीमारियां भी खत्म हो जाती है।

इस खास चादर पर सोने से गायब हो जाएंगी शरीर से ये 3 बीमारियां, जानें क्यों अच्छी नींद लेना है जरूरी

Written by Mukesh Sharma |Published : September 15, 2022 2:44 PM IST

How to get a good sleep: नींद हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वस्थ रहना है तो अच्छी व पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो आपका शरीर धीरे-धीरे एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का घर बना जाता है और आपकी जीवनशैली भी पूरी तरह से बिगड़ जाती है। अच्छी नींद लेने के लिए लिए एक आरामदायक बिस्तर भी होना बहुत जरूरी है और उसमें चादर एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप ठीक से नहीं सो पा रहे हैं, तो हो सकता है आपके बिस्तर में कुछ गड़बड़ी हो। दरअसल, ऐसा माना गया है कि सूती चादर पर सोने से अच्छी नींद मिलती है और काफी फायदे भी होते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऐसी 3 बीमारियां कौन सी हैं, जो सती चादर पर सोने से आपके शरीर से निकल जाती हैं। (Tips to get a good sleep)

अनिद्रा को दूर करे (insomnia prevention)

सूती चादर पर सोने का सबसे ज्यादा फायदा ये है कि आपको नींद आने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस आपको ध्यान रखना है कि आप सोने से 2 घंटे पहले ही खाना खा चुके हैं और सोते समय अपने कमरे की लाइट को बंद या कम कर दिया है। इसके बाद आप सूती चादर पर जाते ही सो जाएंगे। सूती चादर में इस्तेमाल किया गया फैब्रिक बेहद कोमल और ठंडा होता है, जिससे आपको तुरंत नींद आ जाती है।

एलर्जी को दूर करे (tips to prevent allergy)

कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और सोते समय उन्हें स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं। उन लोगों के लिए सूती चादर काफी फायदेमंद होती है। सूती चादर काफी कोमल होती है और ब्रीथेबल होने के कारण इस से पसीना भी नहीं आता है। अगर आप बिस्तर पर सूती चादर लगाते हैं, तो बिना किसी परेशानी के निश्चिंत होकर सो सकते हैं।

Also Read

More News

शरीर को एक्टिव रखे (tips to prevent fatigue)

सूती चादर काफी ब्रीथेबल होती है, इसलिए आपको सोते समय सांस लेने में परेशानी नहीं होती है और शरीर को पसीना भी नहीं आता है। इस पर सोने से नींद में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आती है और नींद की अच्छी गुणवत्ता होने के कारण आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं। अगर आपको दिन में थकान महसूस होती है और आप दिनचर्या के सामान्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी नींद पूरी न हो रही हो। इसलिए अपने बिस्तर को नरम बनाएं और उस सूती चादर बिछाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों है पूरी नींद लेना जरूरी (benefits of getting good sleep)

हमारे शरीर के लिए दिनभर काम करने के बाद अपनी ऊर्जा वापस पाने के लिए पर्याप्त आराम करना जरूरी होता है। नींद के दौरान हमारा शरीर एनर्जी को फिर से जमा कर रहा होता है ताकि दिन में काम करते समय उसे खर्च किया जा सके। हालांकि, अगर आप रात को सो नहीं पा रहे हैं, तो आपको दिन में थकान महसूस होगी और दिन में आपको नींद भी आ सकती है। जिन लोगों को दिन में ड्राइविंग करनी होती है या फिर कोई दूसरी मशीन ऑपरेट करनी पड़ती है, उनके लिए रात में सही नींद लेना बहुत जरूरी होता है और ऐसा न होने पर दुर्घटना होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।