hamburger icon
A
Read in English

क्या आप भी चलते हैं नंगे पांव ? जान लें इससे जुड़े फायदे, नुकसान और सावधानियों के बारे में

पार्क में अक्सर लोग नंगे पांव चलते दिख जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नंगे पैर चलने के कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 17, 2018 1:45 PM IST

हमें पार्क में अक्सर लोग नंगे पांव चलते दिख जाते हैं। वैसे तो नंगे पैर चलने के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि सावधानी रखने पर यह बहुत ज्यादा फायदेमंद भी साबित होता है। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही इसके और भी कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ होते हैं। जानते हैं, ऐसे ही कुछ लाभ के बारे में...

यह भी पढ़ें- हरी घास पर चलने से होते हैं ये 5 फायदे।

नंगे पांव चलने के फायदे

- नंगे पैर चलना तनाव, डिप्रेशन, मानसिक अवसाद जैसी समस्याओं में गजब के फायदे देता है।

- नंगे पैर चलने से साइटिका, कमर दर्द आदि बीमारियों में भी बेहतर फायदा मिलता है।

- नंगे पैर खुली हवा में रहने से, पैरों को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है, रक्त संचार बेतहर होता है जि‍ससे उनकी थकान या दर्द खत्म हो जाता है।

- नंगे पैर पैदल चलने से वे सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं, जिनका उपयोग जूते-चप्पल पहनने के दौरान नहीं होता। मतलब आपके पैरों के अलावा, उससे जुड़े सभी शारीरिक भाग सक्रिय हो जाते हैं।

-नंगे पैर पैदल चलते वक्त,आपके पंजों का निचला भाग सीधे धरती के संपर्क में आता है, जिससे एक्युप्रेशर के जरिए सभी भागों की एक्सरसाईज होती है, और कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें- हाथ धोते समय अक्सर लोग करते हैं ये गलतियां, जान लें इससे होती हैं ये बीमारियां

नंगे पैर चलने के नुकसान 

- पैरों में छाले हो सकते हैं।

- कैलोसिटी हो सकती है और पैर की त्वचा में बट्टे पड़ जाते हैं।

- हील पेन शुरू हो सकता है, जिसे प्लांटरफेशिआइटिस कहते हैं।

-  नंगे पैर चलने पर आपको चोट लग सकती है।

- नंगे पैर चलने से आपके पैर के तलवों में बहुत से रोगजनक बैक्‍टीरिया, वायरस और कवक का प्रभाव पड़ सकता है।

इससे जुड़ी सावधानियां 

- ज्यादा नुकीली जगह से बचना चाहिए और पैरों का संतुलन सही होना चाहिए, ताकि मोच या दर्द जैसी शिकायत नहीं हो।

- क्षमता से ज्यादा न चलें। ज्यादा नुकीली और सख्त जगहों पर लंबी दूरी तय नहीं करें।

- पैरों के तलवों को साफ रखें और मॉश्चराइजर का उपयोग करें।

- रात को सोने से पहले पैरों को एंटीबायोटिक सॉल्यूशंस वाले गरम पानी से साफ करें और एंटीबायोटिक क्रीम का भी उपयोग करें।