अजवाइन के 5 स्वास्थ्यलाभ

अजवाइन देखने में तो छोटा है मगर बहुगुणी है। यह हजम शक्ति को उन्नत करने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

Read this in English.

सदियों से दादी, नानी, और माँ के द्वारा घरेलु उपचार के रूप में अजवाइन का इस्तेमाल पेट में कुछ भी गड़बड़ी होने पर किया जाता है। अजवाइन हजम शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य को और कई तरह से लाभ पहुँचाता है-

अजवाइन ही एक ऐसा खाद्द पदार्थ है जिसमें थाइमोल (thymol) नाम का रसायन प्रचुर मात्रा में होता है और यही हजम शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल बदहजमी, मतली, शिशुओं के पेट में दर्द के उपचार के रूप में किया जाता है।

टिप: एक कप पानी में एक छोटा चम्मच पानी अजवाइन डालकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाय। उसके बाद पानी को थोड़ा ठंडा करके धीरे-धीरे पीयें। मतली के समस्या को दूर करने के लिए पान के पत्ते में एक छोटा चम्मच अजवाइन डालकर धीरे-धीरे दबाकर रस को पीते रहने की कोशिश करनी चाहिए।

गर्भवती और दूध पिलानेवाली माँ के हजम शक्ति को उन्नत करता है-

अजवाइन के एन्टी-इन्फ्लैमटोरी (anti-inflammatory) गुण के कारण यह गर्भवती महिलाओं और दूध पिलानेवाली माँ के बदहजमी के समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। जिन गर्भवती महिलाओं को कब्ज़ की बीमारी होती है उनके भी कष्ट को दूर करने में मदद करता है। गर्भधारण के बाद महिला के शरीर के भीतर जो सूजन होता है उसको दूर करने में मदद करता है जिससे रक्त प्रवाह अच्छी तरह से हो सके। यह दूध पिलाने वाली माँ के दूध को बढ़ाने में भी मदद करता है।

टिप- गर्भवती महिलाओं को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे इसका सेवन संतुलित मात्रा में करें नहीं तो गर्भवस्था के दौरान समस्या हो सकती हैं क्योंकि अत्यधिक मात्रा में सेवन शरीर में पित्त के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

  • खाँसी और दमा के कष्ट से राहत दिलाता है-

अजवाइन में थाइमोल नाम का रसायन होने के कारण यह एनस्थेटिक, एन्टी-बैक्टिरीअल, एन्टी-फंगल होता है। यह बलगम के कारण जो कन्जेशन होता है उसको दूर करने में मदद करता है।

टिप: ज़रूरत के अनुसार अजवाइन लेकर उसको पीस लें और गुण के साथ मिलाकर टॉफी की तरह खायें। एक और दूसरी तरह भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक सूती के कपड़े में थोड़ा-सा अजवाइन लेकर उसको पोटली के तरह बाँध लें। उसके बाद तावा पर थोड़ा गरम कर लें। फिर छाती को रखकर उससे सेंके।

  • दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है-

अजवाइन में जो नियासिन, थाइमोल और विटामिन होते हैं, वे दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। यह हृदय में रक्त के प्रवाह को उन्नत करने में मदद करता है।

टिप- एक कप पानी में एक छोटा चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और उस पानी को रोज सुबह खाली पेट पीने से यह दिल के बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

अजवाइन का महक लेने से भी माइग्रेन के दर्द से राहत मिलता है। और अजवाइन का पेस्ट बनाकर सर पर लगाने से भी दर्द से राहत मिलता है। थाइमोल के कारण यह दर्दनिवारक का काम करता है।

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source