10 घरेलु तरीकों के द्वारा खाँसी से पायें राहत

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

Read this in English.

खाँसी कोई असाध्य रोग नहीं है लेकिन जब इसका प्रकोप बढ़ जाता है तब यह जीना मुश्किल कर देता है। इससे राहत पाने के लिए आपको घर में ही बहुत सारे उपचारक पदार्थ मिल जायेंगे जो खाँसी से राहत दिलाने में बहुत मदद करते हैं:

1.गरारा :

एक गिलास गुनगुना गर्म पानी में एक चुटकी नमक डालकर उससे गरारा करने से गले के दर्द और खराश से जल्द राहत मिलती है। मायो क्लिनिक बूक ऑफ होम रेमिडी के अनुसार गरारा करने से बलगम कम होता है।

2.गर्म पेय पदार्थ :

एक बात का ध्यान रखें कि खाँसी को कभी भी नजरअंदाज मत कीजिए। समय के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जटिलतायें हो सकती है। गर्म पानी पीने से गले का सूजन कम होता है। अगर आप स्वाद में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो गरमागरम सूप या हर्बल टी भी पी सकते हैं।

3.लॉजेन्स

डेट्रोइट में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधान के अनुसार दो या तीन घंटे के अंतराल में जिन्क चॉकलेट खाने से खाँसी का कष्ट आधा हो जाता है यानि इसको मुँह में रखने से गले को बहुत आराम मिलता है। बलगम के कारण गले में जो खराश हो जाता है उससे बार-बार खाँसी होती है इससे लॉजेन्स कुछ हद तक राहत दिलाने में मदद करता है। घरेलु उपचार के रूप में शहद भी मुँह में रख सकते हैं।

4.वेपोरब 

पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसन के अनुसार दो साल के बड़े बच्चों को वेपोरब लगाने से खाँसी से राहत मिलता है जिससे वे आराम से सो पाते हैं। लेकिन वेपोरब कैसे काम करता है यह अभी भी राज ही है। इसमें जो मेनथॉल, कपूर और यूकेलिप्टस होता है वह समग्र रूप से राहत दिलाने में शायद मदद करता है।

5. सर को ऊँचा करके सोना

कभी-कभी सोने से नाक से बलगम गले में चला जाता है जिसके कारण खाँसी होने लगती है। इसलिए सिर के नीचे तकिया रख कर ऊँचा करके सोने से कुछ हद तक राहत मिलता है।

6.हल्दी

खाँसी से राहत पाने का यह पारम्परिक तरीका बरसों से चला आ रहा है।

• एक गिलास गर्म दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी डालकर पीने से खाँसी से जल्द राहत मिलता है। अध्ययन के अनुसार हल्दी में जो एन्टीबैक्टीरीअल गुण होता है वह बलगम से राहत दिलाने में मदद करता है।

• एक कप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच हल्दी पावडर और आधा चम्मच नमक डालकर गरारा करने से बहुत आराम मिलता है।

• सूखे खाँसी से राहत पाने के लिए एक छोटा चम्मच शहद में हल्दी पावडर मिलाकर दिन में तीन से चार बार खाने से राहत मिलता है।

• हल्दी चाय बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच हल्दी चार कप उबले पानी में डालकर थोड़ी देर उबालें। फिर उसको छानकर स्वाद के अनुसार नींबू और शहद मिलाकर पीने से भी राहत मिलता है। पढ़े:  गले के दर्द से ज़ल्दी राहत पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें

7. शहद

• एक गिलास गर्म पानी में शहद डालकर रात को सोने से पहले पीने से खाँसी से राहत मिलती है। पढ़े:  शहद और नींबू के साथ गुनगुना गर्म पानी पीने के दस स्वास्थ्यवर्द्धक कारण

• एक गिलास गर्म पानी में शहद और नींबू का रस डालकर दिन में तीन बार पीने से खाँसी से जल्द राहत मिलता है।

8. अदरक

• ताजा अदरक को टुकड़ों में काटकर उसके ऊपर नमक छिड़कर खाने से राहत मिलता है।

• एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाय। उसके बाद उसको छानकर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद डालकर पीने से बलगम वाली खाँसी से राहत मिलती है। पढ़े:  गठिये के दर्द से राहत पाने के प्राकृतिक तरीके

9. तुलसी 

अदरक की तरह  तुलसी भी खाँसी से राहत दिलाने में मदद करता है। दस तुलसी के पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें। उसी तरह अदरक के टुकड़े को भी पीसकर रस निकाल लें फिर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण में समान मात्रा में शहद डालकर दिन में तीन बार एक चम्मच करके खाने से भी राहत मिलता है।

10. लहसुन

लहसुन एक प्रभावकारी रोगाणुरोधी (antimicrobial) का काम करता है। पाँच लहसुन के फाँक का छिलका छुड़ाकर पीस लें। उसके बाद उसको एक छोटा चम्मच घी में हल्का भून लें और गरमागरम ही खायें। ऐसा मिश्रण दूसरे रसम में भी डालकर खाने से बलगम से राहत मिलती है। पढ़े:  फल और सब्ज़ी मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों ज़रूरी होता है?

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source