बालों को बढ़ाने समेत ये हैं कपूर के 4 चमात्कारी लाभ

लोग अपने घरों में सर्दी के मौसम के दौरान पुराने ऊनी कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 17, 2018 2:31 PM IST

हिंदू परंपरा में कपूर का एक अलग धार्मिक महत्व है। इसका पूजन-पद्धतियों में इसका इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण चीज के रूप में किया होता है। इसके अलावा लोग अपने घरों में सर्दी के मौसम के दौरान पुराने ऊनी कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करते हैं। इन सबके अलावा कपूर के कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं। यह शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी दुरुस्त करने का काम करता है। जोड़ों के दर्द, जलने-कटने तथा अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी कपूर एक लाभकारी प्राकृतिक औषधि है। जानते हैं, कपूर के कई अन्य फायदों के बारे में।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी चलते हैं नंगे पांव ? जान लें इससे जुड़े फायदे, नुकसान और सावधानियों के बारे में

बाल बढ़ाने में मददगार

हमारे बालों के न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कपूर के तेल से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने बालों के लिए इस्तेमाल करने वाले तेल को कपूर के तेल के साथ मिलाइए और लगाइए। इससे सिर की त्वचा का रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे हमारे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

मच्छरों से बचाए

डेंगू के मच्छरों के काटने से होने वाला एक घातक रोग है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि मच्छरों से खुद को बचाकर रखा जाए। कपूर मच्छरों को भगाने के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कमरे में कपूर को जलाकर सारे खिड़की और दरवाजे बंद कर दें। यह कमरे के कोने में छिपे मच्छरों को मारने में मदद करता है और मलेरिया तथा डेंगू जैसी घातक बीमारियों से बचाता है।

यह भी पढ़ें- हरी घास पर चलने से होते हैं ये 5 फायदे।

दिमाग को रखे शांत

नींद न आना आजकल की आम समस्याओं में से एक है। कपूर के तेल की खूशबू दिमाग को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में असरदार है। इसके लिए कपूर के तेल की कुछ बूंदों को अपने तकिए पर लगाएं और आराम की नींद सोएं।

बंद नाक खोले

सर्दियों में जुकाम हो जाना बहुत आम है। ऐसे में बंद नाक, सांस लेने में तकलीफ और छींक आने जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। कपूर इस समस्या से निजात दिलाने वाला बेहतरीन उपाय है। इसके लिए एक बड़े कटोरे में पानी गर्म कीजिए और इसमें कपूर का एक टुकड़ा मिलाइए। अब अपने सिर और कटोरे को तौलिए से ऐसे ढंकिए कि स्टीम बाहर ना जाने पाए। अब इस भाप को नाक के रास्ते अंदर खींचिए।

खाज से दिलाए छुटकारा

खाज की वजह से त्वचा लाल पड़ जाती है। इससे निपटने के लिए कपूर के तेल को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाइए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source