Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Headache reason: आजकल ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं, जिन्हें सिरदर्द की शिकायत नहीं होती है। ऐसा आमतौर पर इसलिए है क्योंकि हर कोई काम में बिजी रहता है और पर्याप्त आराम न मिल पाने के कारण उन्हें सिरदर्द जैसी शिकायतें होने लगती हैं। वहीं जो लोग अपनी दिनचर्या का ज्यादातर समय लैपटॉप स्क्रीन या मोबाइल फोन की तरफ देखते हुए निकालते हैं, उन्हें भी सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यही कारण है कि लोग सिरदर्द को ज्यादा गंभीरता ते नहीं लेते हैं और कोई न कोई पेन किलर खा लेते हैं। लेकिन कई बार सिर में होने वाला हल्का सा दर्द भी ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकता है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको डराने के लिए नहीं बल्कि सावधान रहने के लिए है। ताकि किसी भी ऐसी बीमारी से निपटने के लिए आप पहले से ही तैयार रह सकें। इस लेख में हम आपको ब्रेन ट्यूमर के अन्य लक्षणों के बारे में भी जानकारी देंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि सिरदर्द होने पर आपको किस समय डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
वैसे तो सिर में दर्द होना आम बात है और ऐसे में आपको डॉक्टर के पास भागने की आवश्यकता नही होती है। लेकिन अगर आपको पहले सिर दर्द की शिकायत नहीं थी और अचानक से दर्द होने लगा है, तो यह चिंता का विश्य हो सकता है। अगर आपको हल्का सा ही दर्द हो रहा है और पेन किलर से भी असर नहीं हो रहा है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि सिरदर्द सिर्फ ब्रेन ट्यूमर का ही संकेत हो यह किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकता है।
अगर आपको सिर दर्द है, जो पेन किलर से ठीक हो रहा है। लेकिन पेन किलर का असर खत्म होते ही या फिर अगले दिन फिर से सिर में दर्द होने लगता है, तो यह भी एक चिंता का विषय हो सकता है और अपने आप में कई बीमारियों का संकेत देता है। इस बारे में जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं और उन्हें अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताएं।
अगर आपके परिवार में किसी भी सदस्या को पहले ब्रेन ट्यूमर या किसी प्रकार का कैंसर हो चुका है, तो फिर आपको हल्के से भी सिरदर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कैंसर व ट्यूमर आमतौर पर जेनेटिक स्थितियों पर भी आधारित होते हैं और अगर किसी व्यक्ति के परिवार में पहले किसी को भी कैंसर या ट्यूमर है, तो दूसरे सदस्यों को भी यह बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
आपको ब्रेन ट्यूमर के अन्य लक्षणों का पता लगाना भी जरूरी है, ताकि सिर दर्द के साथ यदि कोई अन्य लक्षण भी महसूस हो रहा हो तो डॉक्टर से बात करने में आप देरी न करें। ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में निम्न शामिल हैं -