
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
सिर दर्द में एंटी-बायोटिक्स की जगह इन चीज़ों कर करें सेवन।
सिर दर्द और सर्दी-ज़ुकाम (Headache Natural Medicines) जैसी समस्या होने पर एंटी-बायोटिक्स (anti biotics) के इस्तेमाल का चलन बहुत ज़्यादा है। इन छोटी-मोटी तकलीफों से जल्द राहत पाने के लिए लोग बिना सोचे-समझे इसका सेवन करते हैं। लेकिन, लम्बे समय तक एंटी-बायोटिक्स का सेवन सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। इससे, गट में मौजूद गुड और बैड बैक्टेरिया की मात्रा में गड़बड़ी आ सकती है। जिससे, आपकी ओवरऑल हेल्थ बिगड़ सकती है।
इसीलिए, अगर आप एंटी-बायोटिक्स के इस्तेमाल कम से कम करना चाहते हैं। तो, कुछ घरेलू नुस्खे भी इस लिहाज से आपकी मदद कर सकते हैं। खासकर, सिर दर्द (Headache Natural Medicines) और माइग्रेन जैसी परेशानियों से बचने के लिए कुछ घरेलू चीज़ों बहुत मदद कर सकती हैं।
सुगंधित मसाला होने के अलावा हींग एक औषधि की तरह काम भी कर सकती है। इसमें, कई तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स और कम्पाउंड्स होते हैं। जो, दर्द को कम करते हैं। इसीलिए, जब सिर दर्द हो तो आधा चम्मच हींग को एक गिलास गुनगुने पानी में मिक्स करें। इसें, धीरे-धीरे पीएं।
इसी तरह, नींबू के रस में हींग पाउडर मिलाकर माथे पर लगाने से भी सिर दर्द से राहत मिलती है।
यह भी सिर दर्द से आराम दिलाती है। बस, तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर गर्म पानी में मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर भी पानी में मिला सकते हैं। इस तुलसी वाले पानी को पीएं। दरअसल, तुलसी में कई एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर से बचाने वाले तत्व भी होते हैं। जो, सिर दर्द से राहत पाने में मदद करते हैं।
Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका ।
जब, अगली बार सिर दर्द हो तो लौंग (Clove) वाली चाय पीएं। जी हां, लौंग या क्लोव एक ऐसा मसाला है जो ना केवल सिर दर्द से राहत दिलाता है। बल्कि, यह आपको सिर दर्द से राहत भी दिलाता है। लौंग चबाने से भी सिर दर्द जैसी तकलीफें कम होती हैं।
Cloves Health Benefit: फ्लू, खांसी और डायजेशन से जुड़ी परेशानियों को ठीक करती है लौंग ।