... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 27, 2018 6:05 PM IST
आजकल की व्यस्त दिनचर्या के बीच बड़ों को ही नहीं बच्चों में भी सिर दर्द की समस्या आम हो गई है। हर बार पेन किलर लेना सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यदि आपको यह न पता हो कि सिर दर्द किस वजह से हो रहा है, तब तो अपनी मर्जी से दवा बिल्कुल भी नहीं लेनी चाहिए। अगर सिर में दर्द हो तो किसी भी तरह की दवा लेने से पहले एक बार ये घरेलू नुस्खे जरूर आजमा लें -
योग का नियमित अभ्यास: योग का नियमित अभ्यास करने से तनाव से होने वाले सिर दर्द से छुटकारा मिलता है। अगर आपको सिर दर्द है तो थोड़ी देर आराम की मुद्रा में बैठ जाना भी लाभ देता है। इसके अलावा रेगुलर अभ्यास जिस में योगासन और प्राणायाम (नाड़ी शोधन प्राणायाम व भ्रामरी प्राणायाम) सम्मिलित हैं, अत्यंत प्रभावी हैं l
अधिक पानी पिएं : कभी-कभी व्यस्तता में हम पानी पीना ही भूल जाते हैं और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। हमारा शरीर सिर दर्द के जरिए यह संकेत देता है कि उसे पानी की जरूरत है। इसलिए जब भी सिर दर्द हो तो सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पियें शरीर में पानी की कमी से भी सिरदर्द हो सकता है।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद या एलोपैथी : क्या है ज्यादा असरदार?
शारीरिक तंत्र प्रणाली को शुद्ध करें : योग और ध्यान करने के अभ्यास के बाद भी कभी-कभी हमें सिरदर्द हो सकता है। इसका कारण यह है, कि ध्यान शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। इसके बाद, आपको शारीरिक तंत्र प्रणाली को शुद्ध करने के लिए पानी की जरूरत है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए पानी,रोग निवारक एक आसान उपचार है।
अदरक की चाय: आयुर्वेद में अदरक को बहुत ही गुणकरी बताया गया है। इसलिए जब कभी सिर दर्द की शिकायत हो तो एक कप अदरक वाली चाय पीकर देखें। अदरक के गुणों को देखते हुए इसकी थोड़ी सी मात्रा बच्चों को भी दी जा सकती है। वहीं गर्भवती महिलाएं भी सीमित मात्रा में अदरक वाली चाय पी सकती हैं।
यह भी पढ़ें - जानें क्यों और कितनी तरह का होता है सिर दर्द, आजमाएं ये उपाय
मेहंदी लगाना : कई बार सिर की गर्मी से भी सिर दर्द होने लगता है। गर्मी और मानसून में यह समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में सबसे बेहतर है सिर में हरी मेहंदी लगाना। मेहंदी न सिर्फ सिर को ठंडक देती है, बल्कि ये नेचुरल कंडीशनर भी है। जिससे बाल मुलायम और सुंदर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें –हो रहे हैं थर्टी प्लस, तो जरूर लें ओमेगा 3 फैटी एसिड
ठंडा दूध : आमतौर पर होने वाले सिर दर्द में पेट की गैस एक बड़ा कारण है। कई बार यह इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि सिर में भयंकर दर्द होने लगता है। अकसर सेलिब्रेशन के बाद इस तरह के सिर दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दर्द के लिए बेहतर है कि एक कप बिना चीनी वाला ठंडा दूध पिएं। इससे गैस से छुटकारा मिलेगा और दर्द भी ठीक हो जाएगा।
भरपूर नींद : तनाव और थकान की वजह से होने वाले सिर दर्द का सबसे बेहतर उपाय है कि आप आराम करें। नींद पूर न होने की वजह से सेहत और वर्क परफॉर्मेंस दोनों प्रभावित होत हैं। इसलिए जरूरी है कि भरपूर नींद लें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.