Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Headache Home Remedies: लॉकडाउन में होने लगा है सिर दर्द तो, आराम पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

बुखार और कुछ मौसमी बीमारियों का लक्षण भी होता है सिर दर्द। बहुत से लोग झटपट राहत के लिए कोई पेन किलर खा लेते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का सिर दर्द केवल बाम लगाने से ही ठीक हो जाता है। लेकिन, अगर आप इन दोनों तरीकों से आराम महसूस नहीं कर रहे और कुछ सेफ और असरदार तरीका जानना चाहते हैं। तो, आप घर में ही ट्राई करें ये ट्रिक्स, जिन्हें बहुत से लोग आज़माते हैं और उन्हें आराम भी मिलता है।

Headache Home Remedies: लॉकडाउन में होने लगा है सिर दर्द तो,  आराम पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 10, 2020 12:46 PM IST

Headache Home Remedies: सिर दर्द (Headache) एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है जो, अक्सर लोग महसूस करते हैं। तनाव, थकान, प्रदूषण, बुखारस एसिडटी,  शोर के अलावा बहुत देर तक बैठकर काम करने से भी कभी-कभी सिर दर्द होता है। तो वहीं, बुखार और कुछ मौसमी बीमारियों का लक्षण भी होता है सिर दर्द। बहुत से लोग झटपट राहत के लिए कोई पेन किलर खा लेते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का सिर दर्द केवल बाम लगाने से ही ठीक हो जाता है। लेकिन, अगर आप इन दोनों तरीकों से आराम महसूस नहीं कर रहे और कुछ सेफ और असरदार तरीका जानना चाहते हैं। तो, आप घर में ही ट्राई करें ये ट्रिक्स, जिन्हें बहुत से लोग आज़माते हैं और उन्हें आराम भी मिलता है। (Headache Home Remedies in hindi)

सिर दर्द से आराम पाने के लिए घरेलू नुस्खे ( Headache Home Remedies) :

पानी पीएं

अक्सर, शरीर में पानी की कमी के कारण भी सिर दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में आप झटपट एक गिलास ठंडा पानी पीएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

पाचन तंत्र का रखें ख्याल

कई बार पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन की वजह से भी सिर दर्द होने लगता है। अगर आपको ये समस्याएं होती रहती हैं। तो, आप पहले कॉन्स्टिपेशन से आराम पाने के तरीके अपनाएं। डायजेस्टिव सिस्टम अगर सही तरीके से काम करता है तो आपको सिर दर्द भी कम होगा।

Also Read

More News

अदरक

यह मसाला अपने एंटी-बैक्टेरियल तत्वो के लिए जाना जाता है। यह आपको सिर दर्द से भी आराम दिलाता है। जब, सिर दर्द हो तो थोड़ी-सी अदरक और गुड़ का सेवन करें। आप अपनी चाय में थोड़ी-सी अदरक मिलाकर भी पका सकते हैं। इससे भी आपको जल्द आराम मिलता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कुल्फी खाएं या एक गिलास ठंडा दूध पीएं:

आपने देखा होगा कि कुछ लोग सिर दर्द या माइग्रेन होने पर दूध वाली कुल्फी खाते हैं। इसी तरह घर के बुज़ुर्ग सिर दर्द होने पर ठंडाई या ठंडा दूध पीते हैं। दरअसल, सिर दर्द से आराम पाने के ये पुराने और आज़माए हुआ नुस्खे हैं। खासकर, एसिडिटी और पेट की अन्य परेशानियों की वजह से होने वाले सिर दर्द में यह नुस्खा बहुत काम आता है।