
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 6, 2020 7:12 PM IST
Headache: Simple and easy home remedies to get rid of the pain instantly.
अक्सर लोग सिरदर्द होते ही सिरदर्द की दवा खा लेते हैं। कुछ देर के लिए दवा से दर्द तो कम हो जाता है पर दर्द फिर से शुरू हो जाता है। बाम लगाकर, चाय पीकर या घर के किसी सदस्य से सिर दबवा कर इस भयंकर दर्द से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। लाभ तब भी नहीं होता है, तो आप हमारे बताए गए इस अनोखे घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखें। ऊपर बताए गए तरीके अस्थायी रूप से सिरदर्द दूर करते हैं। सिरदर्द का स्थायी रूप से इलाज इन तीनों में से किसी से भी नहीं हो पाता। आप दर्द से परेशान हैं और चाहते हैं सिरदर्द का तुरंत (Headache cure) इलाज करना, तो फिर दो चीजें आपके काम जरूर आएंगी। वो दो चीजें हैं आपके किचन में मौजूद कपूर (kapur) और घी (Ghee)।
सिरदर्द में कपूर और घी का इस्तेमाल बहुत ही आसान और कारगर तरीका हो सकता है। इसे आजमाते ही सिर्फ दो से पांच मिनट के अंदर आपको फर्क नजर आने लगेगा। इतना ही नहीं आप इससे अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं, जिनके कारण सिरदर्द होता है जैसे नींद न पूरा होना, साइनस, माइग्रेन और डिहाइड्रेशन।
Pain Reliever Foods : पेट, सिर, जोड़ों के दर्द को दूर करने के नेचुरल रेमेडीज
कई बार सिरदर्द इतना अधिक हो जाता है कि मरीज का जी मचलने लगता है और उसे उल्टी महसूस होने लगती है। कई तो सिरदर्द के कारण रोने भी लगते हैं। सिर दर्द के लिए कई सारी दवाइयां आती हैं जिनके काई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है। इस नए कारगर नुस्खे को आजमाएं और सिरदर्द को केवल पांच मिनट में छूमंतर करें।
कपूर
देसी घी
जब सिर दर्द हो तो कपूर पीसकर उसमें देसी घी मिला लें। इस पेस्ट को माथे पर रगड़ें। इससे कुछ देर में सिर दर्द से आराम मिलता है। देसी घी और कपूर की सुगंध से पित्त और गैस की समस्या भी ठीक होती है, जिससे जी मचलना बंद हो जाता है। कपूर ठंडा होता है इसलिए इसका लेप माथे पर लगाने से पसीना निकलने लगता है और दिमाग की चेतना शांत होती है। इस पेस्ट से खून का संचार अच्छी तरह से होता है। इन कारणों से सिर दर्द में आराम मिलता है।