Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Headache Causes And Home Remedies: सिरदर्द के प्रकार और उनसे राहत के घरेलू उपाय

जर्नल ऑफ हेडेक एंड पेन में प्रकाशित नॉर्वे की साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की शोध रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 20 से 65 साल के आयुवर्ग में सिरदर्द की समस्या अधिक पायी जाती है।

Headache Causes And Home Remedies: सिरदर्द के प्रकार और उनसे राहत के घरेलू उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 16, 2022 12:47 AM IST

Headache Causes And Home Remedies: सिरदर्द एक ऐसी समस्या है जो लगभग हर व्यक्ति को महीने में एक से दो बार महसूस होती ही है। वहीं, मौसम बदलने या तबीयत में जरा-सा भी उतार-चढ़ाव होने पर सिरदर्द की शिकायत (Headache problem) होने लगती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण या गर्मियों के मौसम में उमस की वजह से आए दिन सिरदर्द की परेशानी होती है। कभी-कभी सिर का यह दर्द इतना तीव्र होता है कि वह असहनीय हो जाता है और लोग तकलीफ से तड़प उठते हैं। एक नयी स्टडी में यह जानकारी सामने आयी है कि दुनिया भर की 52 प्रतिशत से अधिक आबादी को प्रति वर्ष सिरदर्द की समस्या से गुजरना ही पड़ता है। इस नयी स्टडी में यह भी कहा गया कि, पुरूषों की तुलना में महिलाओं को सिरदर्द (Problem of headache in women) की समस्या अधिक महसूस होती है।

महिलाओं में सिरदर्द की समस्या अधिक

जर्नल ऑफ हेडेक एंड पेन (Journal of headache and pain) में प्रकाशित इस स्टडी को नॉर्वे की साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा पूरा किया गया। स्टडी की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सिरदर्द की समस्या 20 से 65 वर्ष के आयुवर्ग में अधिक देखी जाती है। शोधकर्ताओं ने 1961 से 2020 के बीच प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर सिरदर्द की समस्या का आकलन किया है। उनकी इस समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि,

  • लगभग 26 प्रतिशत लोग तनाव संबंधी सिरदर्द से ग्रसित होते हैं और 4.6 प्रतिशत लोगों ने हर माह 15 या उससे अधिक दिन सिरदर्द होने की बात की।
  • 52 फीसदी वैश्विक आबादी जहां सिरदर्द से पीड़ित है वहीं, इसमें से 14 प्रतिशत  मामले माइग्रेन के सिरदर्द (migraine pain) से जुड़े हुए होते हैं।
  • रिसर्च में यह बात भी सामने आयी कि लगभग 15.8 प्रतिशत लोगों को कभी भी सिरदर्द होने लगता है  जबकि इनमें से करीब 50 फीसदी लोगों ने माइग्रेन की शिकायत की।
  • शोध में कहा गया है कि महिलाएं सिरदर्द से अधिक पीड़ित होती हैं। शोध में पाया गया कि 8.6 पुरूष माइग्रेन के शिकार होते हैं, वहीं 17 प्रतिशत महिलायें इससे पीड़ित होती हैं। इसी तरह छह प्रतिशत महिलाओं को 15 दिन या इससे अधिक दिन सिरदर्द की शिकायत होती है जबकि पुरूषों के मामले में इसका प्रतिशत 2.9 ही है।

इस रिसर्च रिपोर्ट के मुख्य लेखक लार्स जैकब सोवनर ने कहा कि दुनिया भर में सिरदर्द की एक बहुत ही आम समस्या है और लोगों को अलग-अलग प्रकार के सिरदर्द की समस्या होती है। सिरदर्द की समस्या को रोकने और इसके उपचार के लिए बेहतर उपाय ढूंढने की जरूरत है।

Also Read

More News

सिरदर्द के प्रकार क्या हैं? (Types Of Headeache)

सिरदर्द से पीड़ित लोगों को अलग-अलग प्रकार के सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। हर प्रकार के सिरदर्द के विशेष लक्षण होते हैं और उनकी गम्भीरता भी अलग स्तर की होती है। इसके साथ हर प्रकार के सिरदर्द की लोकेशन भी अलग होती है। यहां पढ़ें सिरदर्द के विभिन्न प्रकारों के बारे में-

  • तनाव की वजह से होने वाला सिरदर्द (Tension headache)
  • माइग्रेन का दर्द (Migraines)
  • क्लस्टर हेडेक (Cluster headache)
  • साइनस सिरदर्द( Sinus headache)
  • दवाओं के अधिक सेवन से होने वाला सिरदर्द (Medication overuse headache)

सिरदर्द के कारण क्या है?

  • तनाव
  • चिंता या बहुत अधिक सोचने की आदत
  • बहुत कड़ी शारीरिक मेहनत या मानसिक परिश्रम
  • नींद की कमी
  • भूख और समय पर भोजन न करने की आदत
  • मोशन सिकनेस
  • प्रदूषण और शोर-शराबा
  • मोबाइल जैसे उपकरणों का बहुत अधिक इस्तेमाल
  • डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी
  • ब्रेन की तरफ रक्त का संचार सही तरीके से ना होना

सिरदर्द से आराम पाने के घरेलू उपाय (Home remedies to get relief from Headache)

योग और ध्यान का अभ्यास

जिन लोगों को बार-बार सिरदर्द की शिकायत होती है उन्हें इस समस्या से आराम पाने के लिए योगाभ्यास और ध्यान या मेडिटेशन करने से लाभ हो सकता है। प्राणायाम,नाड़ी शोधन प्राणायाम औ भ्रामरी प्राणायाम को सिरदर्द से राहत दिलाने वाले योग माने जाते हैं।

पानी पिएं

शरीर में जमा टॉक्सिंस (toxins) के बाहर निकल जाने से सिरदर्द और पेट दर्द (stomach pain) जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से आराम मिल सकता है। इसीलिए, रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे पेट को ठंडक मिलती है, तनाव कम होता है और शरीर के तंत्र भी संतुलित होते हैं।(health benefits of drinking water)

जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल

घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न जड़ी-बूटियों और मसालों का सेवन सिरदर्द से राहत के लिए (ways to get rid of headache) किया जा सकता है। अदरक की चाय (Ginger Tea), सौंफ (fennel seeds) और लौंग की चाय या पान के पत्तों (betel leaves) का रस पीने से सिरदर्द से राहत मिल सकती है।

मेंहदी का लेप

मेंहदी (mehndi) का लेप करने से भी सिरदर्द से आराम मिलता है। जिन लोगों के शरीर का तापमान असंतुलित हो और सिरदर्द की शिकायत अक्सर रहती हो वे सिर में मेंहली का लेप कर सकते हैं। इसी तरह हाथेलियों और तलवों में मेंहदी लगाने से भी सिरदर्द और तनाव से राहत मिल सकती है। (Health benefits of applying mehndi or henna in hair)

सेब और नमक

बहुत तेज सिरदर्द होने पर सेब (Apple) का सेवन नमक के साथ करने से आराम मिल सकता है।  सेब में पाए जाने वाला डाइटरी फाइबर से पाचन शक्ति बढ़ाता है पेट की गैस(abdominal gas) कम होती है। इसीलिए, अगर आपके पेट के कारण सिरदर्द हो रहा हो तो उससे तुरंत राहत मिल सकती है। (Home remedies for headache)

पुदीने की चाय

माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए (tips to manage migraine pain)  पुदीने की ताजी पत्तियों की चाय पीना असरदार साबित हो सकता है। यह चाय बनाने के लिए मुट्ठीभर पुदीने की ताजी पत्तियां (mint leaves) लें और उसे एक गिलास पानी के साथ उबालें। फिर इसमें 2-3 काली मिर्च (black pepper) कूट कर मिला लें और पानी को आधा होने तक उबालें। जब चाय अच्छी तरह पक जाए तो उसे छान लें और गर्मा-गर्म ही इसका सेवन करें। (herbal tea for headache relief)

(आईएनएनएस)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।