Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पानी की कमी से भी हो सकता है सिर दर्द, जानें कारण और उपचार

सिर दर्द की कई वजह हो सकती हैं, कई बार हम इसके लिए बिना सोचे समझे ही दवा लेने लगते हैं। जबकि यह पानी की कमी से भी हो सकता है।

पानी की कमी से भी हो सकता है सिर दर्द, जानें कारण और उपचार
. © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : September 19, 2019 6:53 PM IST

सिर दर्द (Headache causes) किसी को भी परेशान कर सकता है। यह इतना ज्‍यादा प्रचलित और परेशान करने वाली बीमारी है कि जब कोई काम न हो रहा हो तो उसे सिर दर्द (Type of headache) बता दिया जाता है। असल में सिर दर्द होने पर आप किसी भी काम को ठीक ढंग से पूरा नहीं कर पाते। इसके लिए आप जल्‍द से जल्‍द कोई उपचार करना चाहते हैं। पर उपचार से पहले यह जरूरी है कि आप सिर दर्द के कारण जानें।

क्‍यों होता है सिर में दर्द (Headache causes)

सिर दर्द के एक नहीं कई कार हो सकते हैं। अमूमन तनाव या स्‍ट्रेस की वजह से सिर दर्द होता है। हम पर जब काम का बोझ बहुत ज्‍यादा बढ़ जाता है तो मस्तिष्‍क में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन स्रावित होने लगते हैं। जिससे मस्तिष्‍क को रक्‍त पहुंचाने वाली नाडि़यों पर दबाव बढ़ता है। और सिर दर्द होने लगता है।

बहुत ज्‍यादा शोर के कारण

शोर को बर्दाश्‍त करने की भी हमारी एक निश्चित क्षमता होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि एक साधारण व्‍यक्ति एक बार में 40 डेसीबल से 60 डेसीबल तक ही शोर बर्दाश्‍त कर सकता है। इससे ज्‍यादा बढ़ जाने पर शोर के कारण सिर दर्द होने लगता है। और उसके बाद आपकी सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

Also Read

More News

नींद पूरी न होने के कारण

यह सिर दर्द का एक कॉमन कारण है। किसी भी वजह से अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो सकी है तो आपको सिर दर्द होने लगेगा। इसके अलावा डिस्‍ट्रेस्‍ड स्‍लीप यानी बाधित नींद के कारण भी सिर दर्द हो सकता है। यह तनाव का स्‍तर भी बढ़ा देता है।

पानी की कमी से 

हमारे शरीर में लगभग 70 फीसदी हिस्‍सा पानी होता है। शरी के सही संचालन के लिए पानी की उचित मात्रा बहुत जरूरी है। पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन (dehydration) होने पर भी सिर में दर्द होने लगता है। जब हम देर रात तक जागते हैं या गलत डाइट लेते हैं तब भी डीहाइड्रेशन होने का जोखिम रहता है। यह सिर दर्द का एक बड़ा कारण है, जिसे लोग बहुत देर से समझ पाते हैं।

[caption id="attachment_689040" align="alignnone" width="655"]Headache causes, Type of headache, cure from headache, Home remedies for headache, dehydration hazards, सिर दर्द के कारण, सिर दर्द का उपचार. जब भी सिर दर्द हो तो जरूरी है कि अपनी स्थिति यानी अपने एक-दो दिन के रूटीन पर गहनता से नजर डालें। © Shutterstock[/caption]

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस तरह करें सिर दर्द से बचाव (Home remedies for headache)

  • जब भी सिर दर्द हो तो जरूरी है कि अपनी स्थिति यानी अपने एक-दो दिन के रूटीन पर गहनता से नजर डालें।
  • हो सकता है आपको तेज शोर के कारण सिर दर्द हो रहा हो। तो ऐसे में शोर वाले स्‍थान पर जाने से बचना चाहिए।
  • अगर गलत डाइट के कारण सिर दर्द होने की संभावना तो अपने आहार में नींबू, मौसमी, संतरा जैसे विटामिन सी वाले फूड बढ़ा दें। ये बॉडी को नेचुरली डिटॉक्‍स करते हैं।
  • वहीं अगर पानी की कमी के कारण सिर दर्द हो रहा है तो पानी की मात्रा बढ़ा दें। लिक्विड डाइट भी बढ़ा सकते हैं। पर चाय-कॉफी को लिक्विड डाइट का विकल्‍प न मानें। इससे शरीर में ड्रायनेस और ज्‍यादा बढ़ जाती है।
  • थकान, ज्‍यादा काम या तनाव की वजह से सिर दर्द हो तो कोशिश करें कि किसी भी तरह नींद पूरी हो। इसके लिए आप अपनी स्‍लीप हाइजीन पर खास ध्‍यान दें। गेजेट्स को बेडरूम से बाहर कर दें।

Insomnia: थके हुए होने के बाद भी क्या आप सो नही पाते? आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं इसकी वजह!

About the Author

... Read More