रोज सिरदर्द के लिए खा रहे गोलियां? बार-बार सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, जानें बच्चों से लेकर बड़ों में दिखने वाले लक्षण

Brain Tumor warning signs in hindi : अगर आपको बहुत ज्यादा सिरदर्द रहता है या फिर लगातार सिर में दर्द महसूस होता है तो आपको समय पर डॉक्टरी जांच कराने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 7, 2023 12:33 PM IST

Brain Tumor warning signs in hindi : जब बात कैंसर या फिर हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाले ट्यमूर की होती है तो कुछ लक्षणों की मदद से इनकी पहचान की जा सकती है। लेकिन ब्रेन ट्यूमर में ऐसा नहीं है। मस्तिष्क में ट्यूमर होना एक दुर्लभ बीमारी है और विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है। बहुत से लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बार-बार सिरदर्द रहना या फिर चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में से एक है। इसलिए अगर आपको बहुत ज्यादा सिरदर्द रहता है या फिर लगातार सिर में दर्द महसूस होता है तो आपको समय पर डॉक्टरी जांच कराने की जरूरत है।

बच्चों और बड़ों में अलग-अलग लक्षण

कई हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर का पतालगाना बहुत मुश्किल होता है। ब्रेन ट्यूमर अक्सर जानलेवा हो सकता है। बार-बार सिरदर्द होना ब्रेन ट्यूमर के दो सामान्य लक्षण हो सकते हैं। वयस्कों और बच्चों में ब्रेन कैंसर के लक्षण अलग-अलग होते हैं।

बच्चों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

बच्चों में ब्रेन कैंसर के लक्षणों में शामिल हैंः

1-सिर के आकार में मामूली बदलाव

2- अधिक प्यास लगना

3- बार-बार पेशाब आना

4-लगातार या तेज सिरदर्द

5-स्वाद और गंध महसूस न होना

6-धुंधला-धुंधला दिखाई देना

7-चक्कर आना

8-थकान

9- दस्त

10-उल्टी

वयस्कों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

व्यस्कों में मस्तिष्क कैंसर के लक्षणों में शामिल हैं

1-गंभीर और तेज सिरदर्द

2-चक्कर आना

3-दौरे

4-मतली

6- दस्त

7-उल्टी

8- बोलने में कठिनाई

9-चीजों को याद रखने में दिक्कत

10-स्वाद और गंध महसूस न होना

11-अंगों में झुनझुनी

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मुंबई के अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. अमित शोभावत का कहना है कि कई लोग सिरदर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, बार-बार होने वाला सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर के प्रमुख लक्षणों में से एक है। सिरदर्द तब होता है जब एक बढ़ता हुआ ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क के पास स्वस्थ कोशिकाओं पर अतिरिक्त दबाव डालता है। ट्यूमर से मस्तिष्क में सूजन हो सकती है। इसके अलावा सुबह उठने के बाद सिर दर्द बढ़ जाता है। कुछ लोगों को नींद के दौरान सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। और उन्हें माइग्रेन का दर्द महसूस हो सकता है। सिर के पिछले हिस्से में ब्रेन ट्यूमर के कारण सिरदर्द और गर्दन में दर्द हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सिरदर्द भी ट्यूमर का संकेत

जायनोवा शाल्बी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आकाश छेड़ा का कहना है किल चक्कर के साथ सिरदर्द भी ब्रेन ट्यूमर का लक्षण है। ब्रेन ट्यूमर सिरदर्द को असहनीय बना देता है। यह सिरदर्द कई दिनों तक बना रहता है। सिरदर्द, मतली, उल्टी, बेचैनी, बोलने में असमर्थता और शरीर के एक तरफ सुन्नता या कमजोरी भी ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हैं। इसलिए ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह के अनुसार एमआरआई, सीटी स्कैन, पीईटी-सीटी स्कैन और ट्यूमर बायोमार्कर टेस्ट कराना चाहिए। समय पर निदान और उपचार होने पर रोगी जल्दी ठीक हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज तत्काल सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी से किया जाता है।