
... Read More
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक विटामिन है जो हम सूर्य की रोशनी और डाइट के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान बहुत से लोगों में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) देखने को मिलती है खासकर उन लोगों में जो अधिक संतुलित और पौष्टिक डाइट का सेवन नहीं करते हैं। काफी सारे ऐसे लक्षण आपके शरीर में तब देखने को मिल सकते हैं जब आपके अंदर विटामिन डी की कमी हो।
इस विटामिन की कमी के कारण आप का इम्यून सिस्टम अधिक थका-थका रहने लग जायेगा। बोस्टन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के एमडी, माइकल होलिक के मुताबिक, एक लक्षण विटामिन डी की कमी का कारण ऐसा भी होता है, जिससे आपको शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ सकती है। वह लक्षण है आपके पसीने में आने वाला बदलाव। सबसे पहला विटामिन डी की कमी का लक्षण है, सिर में पसीना आना।
अधिकतर लोगों में विटामिन डी की कमी सूर्य में रहने के कारण ही पूरी हो जाती है। जब आपका शरीर बाहर जाता है तो सूर्य की यूवी किरणों से होने वाला कॉन्टेक्ट विटामिन डी बनाने में मदद करता है। शुरू आपको विटामिन डी देती है इसका मतलब यह नहीं है आपको सूर्य की रोशनी में अधिक समय बिताना चाहिए। इस केस में भी आप को सन स्क्रीन अप्लाई करने की आवश्यकता होती है। सर्दियों के दौरान सूर्य की रोशनी में यूवी किरणों का प्रभाव कम हो जाता है इसलिए आम तौर पर सर्दियों के मौसम में ही ज्यादा विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है।