
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Akshat Malik
head and neck cancer
हर साल 27 जुलाई को हेड एंड नेक कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है- लोगों को सिर और गर्दन से जुड़े कैंसर के प्रति जागरूक करना, ताकि वे समय पर जांच और इलाज के महत्व को समझ सकें। अपोलो हॉस्पिटल्स, दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट-हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी डॉ. अक्षत मलिक बताते हैं कि भारत में हेड एंड नेक कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है। इस कैंसर के ज्यादातर मरीज डॉक्टर के पास तब पहुंचते हैं, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। इसलिए इसके लक्षणों पर शुरुआत में ही गौर करना बहुत जरूरी है।
डॉ. अक्षत मलिक बताते हैं कि हेड एंड नेक कैंसर शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। जैसे-
हेड एंड नेक कैंसर होने पर कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं, जिनकी अनदेखी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। अगर इन संकेतों की लंबे समय तक अनदेखी की जाए, तो इससे समस्या बढ़ सकती है और जानलेवा तक हो सकती है।
अगर आपको इनमें से कोई लक्षण 2 या 3 सप्ताह से ज्यादा समय तक महसूस हो तो इनकी अनदेखी बिल्कुल न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए और जांच-इलाज शुरू करवाना चाहिए। वरना, यह खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि, ये सिर्फ हेड एंड नेक कैंसर के लक्षण नहीं होते हैं। कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी इस तरह के संकेत नजर आ सकते हैं।
डॉ. अक्षत मलिक बताते हैं कि देश में हेड एंड नेक कैंसर होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। जैसे-
डॉ. मलिक बताते हैं कि अगर इस कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए, तो इसे सर्जरी, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी आदि से ठीक किया जा सकता है। हालांकि, किस मरीज को कौन-सा इलाज देना है, यह कैंसर के चरण और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। कई लोग इलाज के बाद सामान्य जीवन जीने लगते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापस लौट जाते हैं।
Disclaimer: हेड एंड नेक कैंसर के मामले उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलते हैं, जो तंबाकू और शराब का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं। ज्यादातर लोग इसके लक्षणों की अनदेखी कर देते हैं और इससे बीमारी गंभीर होती जाती है। इस बीमारी की समय पर जांच और इलाज बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आपको इस बीमारी का कोई भी लक्षण नजर आए, तो इसकी अनदेखी बिल्कुल न करें।