
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 3, 2026 8:37 PM IST
delhi hauz khas contaminated water (Image credit: chatgpt)
हाल ही में दक्षिण दिल्ली के हौज खास में खराब पानी पीने से लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है, जिसने लोगों की पीने के पानी की समस्या को लेकर और चिंता बढ़ा दी है। वहां रहने वाले लोगों ने पीने के पानी से बदबू आने और यहां तक कि झाग बनने जैसी समस्याओं की शिकायत की है। धीरे-धीरे लोग बीमार पड़ने लगे और बीमार पड़ने वालों में छोटे बच्चे भी थे। यहां तक कि कुछ मरीजों को तो अस्पताल से इलाज भी कराना पड़ा। यह सिर्फ आज की बात नहीं है बल्कि लंबे समय से ही दिल्ली को बार-बार पीने के पानी से होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इस कारण से लोगों को एक बार फिर से यही डर सता रहा है कि लगता है कि दिल्ली दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का मौसम फिर शुरू हो गया है।
दिल्ली में बारिश के मौसम में पानी से जुड़ी समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि कई इलाकों में पानी जमा हो जाता है और ऐसे में सीवर पर दबाव बन जाता है। अब अगर पीने के पानी की कोई पाइप किसी सीवर के पास से गुजर रही है और सीवर व पीने के पानी की पाइप दोनों ही पुरानी व कमजोर हैं, तो ऐसें पीने का पानी भी दूषित हो सकता है। वही दूषित पानी घरों के नलों में आता है, जिसे लोग पीकर बीमार पड़ने लगते हैं।
दूषित पानी में आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट जैसे रोगाणु या केमिकल आदि हो सकते हैं और जब ये पेट में जाते हैं तो कई गंभीर इन्फेक्शन व बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें निम्न भी शामिल हैं -
सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप और आपका परिवार जो पानी पी रहा है वह स्वच्छ और सुरक्षित है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं -
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद रिपोर्ट्स व खबरों पर आधारित है। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।