इन 5 कारणों से दिखने लगती हैं हाथों की नसें, 99 फीसदी लोग साधारण समझने की करते हैं गलती

Visible Hand Veins : हाथों की नसें दिखाई देने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से हाथों की नसें दिखाई देती हैं?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 26, 2024 5:19 PM IST

Causes of Visible Hand Veins : क्या आपके हाथों के आसपास नसें दिखाई देती हैं? यदि हां, तो इसे इग्नोर करने से बचें। हालांकि, कई बार नसें दिखना सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर आपको अचानक से इस तरह से नसें दिखाई दे, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हाथों की नसें दिखने के पीछे कई सामान्य और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। मुख्य रूप से अगर आपको नसें दिखाई देने के साथ-साथ दर्द का अनुभव हो, तो इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। इस लेख में हम आपको हाथों की नसें दिखाई क्यों देती हैं, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं हाथों की नसें क्यों दिखाई देती हैं?

क्यों दिखाई देती है हाथों की नसें?- Visible Hand Veins Causes

शरीर का वजन कम होना

शरीर का वजन कम होने की वजह से हाथों की नसें दिखाई देने लगती हैं। दरअसल, वजन कम होने की वजह से हाथों के आसपास फैट कम होने लगता है, जिसकी वजह से नसें सामान्य रूप से अधिक दिखाई देती हैं। ऐसे में आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।

काफी ज्यादा एक्सरसाइज करना

हाथों की नसें दिखने के पीछे आपके शरीर का बढ़ता वजन हो सकता है। दरअसल, जब आप काफी ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे नसों में तेजी से ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है। इससे मांसपेशियां सख्त हो जाती है, जिसकी वजह से नसों में उभार नजर आने लगता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखते हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

जेनेटिक कारण

हाथों की नसें दिखाई देने के पीछे कुछ जेनेटिक कारण हो सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति के हाथों की नसें दिखती हैं, तो इस स्थिति में आपके भी हाथों की नसें दिखाई दे सकती हैं। ऐसे में आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।

बढ़ती उम्र के कारण दिखाई देती हैं नसें

बढ़ती उम्र के साथ हमारी स्किन पतली होने लगती है, जिसकी वजह से स्किन लोच खोने लगती है। ऐसी स्थिति में हाथों की नसें काफी ज्यादा दिखाई देने लगती है। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के साथ नसों के वाल्व कमजोर होने लगते हैं, जिससे नसों में ब्लड का जमाव होने लगता है। ऐसे में हाथों की नसें दिखाई देने लग सकतीहैं।

फ्लेबिटिस के कारण

हाथों की नसें दिखाई देने के पीछे फ्लेबिटिस हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हाथों पर सूजनआने लगती है। यह एक अंडरलाइंग मेडिकल कंडीशन है। यह परेशानी कई बार संक्रमण और ऑटोइम्यून डिजीज के कारण होता है। ऐसे में आपको एक बार जांच की जरूरत हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source