
Also Read
Diabetes symptoms in morning: डायबिटीज की बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि, डायबिटीज की बीमारी में मरीज का शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता है और शरीर के महत्वपूर्ण ऑर्गन पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। डायबिटीज में शरीर में बह रहे खून में ग्लूकोज या शुगर की मात्रा जब बढ़ने लगती है और इंसुलिन का स्तर कम होने लगता है। डायबिटीज की बीमारी में किडनी, हार्ट, पैरों की नसों और आंखों को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। लेकिन, चिंता की बात यह है कि डायबिटीज की ये गम्भीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है। युवाओं और कम उम्र के लोगों में टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है।
डायबिटीज की बीमारी में चूंकि शरीर के अलग-अलग अंगों में बदलाव होते हैं जिसकी वजह से लोगों को डायबिटीज के लक्षण दिखायी दे सकता है। डायबिटीज के ये लक्षण दिन में अलग-अलग समय दिखायी देते हैं जिसमें से कुछ समस्याएं सुबह उठने के बाद दिखायी देते हैं। डायबिटीज के उन लक्षणों की लिस्ट पढ़ें यहां-
शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के बाद हाथ-पैरों में झनझनाहट और कंपकंपी महसूस हो सकती है। यह समस्या कई बार इतनी अधिक बढ़ जाती है कि लम्बे समय तक लोगों के हाथों-पैरों की कंपकंपी कम नहीं होती है। अगर आपको यह समस्या महसूस हो तो अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करवाएं।
सुबह उठने के बाद अगर आपको तेज प्यास लगे और आपके होंठ और मुंह सूखे हुए महसूस हों तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ हो सकता है।
मधुमेह के मरीजों को कई बार सुबह उठने के बाद धुंधला दिखायी देता है या ठीक तरह से साफ-साफ दिखायी नहीं देता। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल की वजह से हो सकता है। दरअसल, शुगर लेवल बढ़ने से आंखों की नसों को नुकसान पहुंचता है और इससे नजर कमजोर होने लगती है।
रातभर अच्छी नींद सोने के बावजूद अगर आपको सुबह उठने के बाद भी थकान और हाथ-पैरों में दर्द महसूस होती है तो यह डायबिटीज का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। शरीर में जब ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है तो इससे आपको थकान और दर्द महसूस हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।