hamburger icon
A
Read in English

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, अधिक उम्र व डायबिटीज होने के कारण बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 25, 2020 11:19 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

उनकी उम्र को देखते हुए उनको मंगलवार सुबह 2.30 बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो डायबिटीज (CM Manohar Lal Khattar having Diabetes) के भी मरीज हैं। वो सोमवार को कोरोना पॉजिचिव पाए गए थे। मेदांता के कोविड केयर टीम ने उनका परीक्षण किया। इस टीम की मुखिया डॉ. सुशीला कटारिया हैं, जिन्होंने खट्टर का परीक्षण किया। उनका इलाज सफलतापूर्वक चल रहा है।

हेल्थ बुलेटिन में ये भी कहा गया कि खट्टर के सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं है। गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्द्र यादव ने भी उनका परीक्षण किया और इलाज की दिशा तय की। मनोहर लाल खट्टर की उम्र 66 वर्ष होने के साथ ही डायबिटीज भी है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव होने पर चिंता बढ़ जाती है। अब तक कई शोध में विशेषज्ञों ने कहा है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कोरोना से संक्रमित होना खतरनाक (how diabetes is risky in coronavirus in hindi) साबित हो सकता है।

संभावित कोरोना वैक्सीन के लिए यूरोपीय आयोग ने मॉडर्ना से किया करार, 12 से 18 महीने में यूरोपीय नागरिकों को मिल जाएगी वैक्सीन

डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा, कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन पर वैश्विक सहयोग है जरूरी