क्या आप लगातार खा रहे हैं प्लास्टिक के डिब्बों में पैक खाना? तो दे रहे हैं इन खतरनाक बीमारियों को दावत

Disadvantages of plastic container : यदि आप बाहर से खाना मंगाते हैं और वह प्लास्टिक के डिब्बों में पैक होकर आता है, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आइए आपको बताते हैं।

क्या आप लगातार खा रहे हैं प्लास्टिक के डिब्बों में पैक खाना? तो दे रहे हैं इन खतरनाक बीमारियों को दावत
Plastics foods

Written by Kishori Mishra |Published : November 27, 2025 9:16 AM IST

Disadvantages of plastic food containers : बाहर से अगर खाना पैक करवाना हो, तो ज्यादातर प्लास्टिक के डिब्बों में ही पैक होकर आता है। आजकल तो काले रंग के डिब्बे चलन में आ गए हैं। डिब्बों में खाना पैक करवाना लोगों को काफी सुविधाजनक भी लगता है, क्योंकि इससे खाना नीचे नहीं गिरता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिब्बों में खाना पैक करवाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, प्लास्टिक के डिब्बों में यदि गर्म खाने को पैक कर दिया जाए, तो प्लास्टिक में पाए जाने वाले हानिकारक केमिकल खाने में भी मिक्स हो जाते हैं, जो सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एक स्टडी की मानें, तो यदि कोई व्यक्ति ज्यादातर प्लास्टिक के डिब्बों में पैक किया गया खाना खाता है, तो यह हार्मोन्स के असंतुलन, हार्ट फेलियर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। आइए आपको बताते हैं कि प्लास्टिक के डिब्बों में पैक किया गया खाना सेहत के लिए कितना और क्यों खतरनाक साबित होता है।

प्लास्टिक के डिब्बे में खाना बन जाता है जहर

प्लास्टिक के डिब्बों में खाना पैक करना यह बिल्कुल भी सेफ नहीं होता है। यह तो सभी जानते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी वजह का पता नहीं होता है। दरअसल, प्लास्टिक के डिब्बों में फ्थेलेट्स और बिस्फेनॉल-A जैसे खतरनाक केमिकल होते हैं। जब इन डिब्बों में गर्म ऑयली खाना या सब्जी पैक की जाती है, तो ये केमिकल घुलकर खाने में शामिल हो जाते हैं, जो हार्मोन्स का असंतुलन, प्रजनन संबंधी समस्याएं और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। महिलाओं की बात करें, तो उन्हें प्लास्टिक के डिब्बों में पैक किए गए गर्म खाना खाने से डायबिटीज, थायरॉइड और पीसीओडी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Also Read

More News

हार्ट फेलियर का कारण

प्लास्टिक के डिब्बों में खाना हार्ट प्रॉब्लम्स खासकर कन्जेस्टिव हार्ट फेलियर का कारण भी बन सकता है। दरअसल, प्लास्टिक के केमिकल्स पेट के अंदर जाकर माइक्रोबायोम को हानि पहुंचाते हैं, जिसकी वजह से बॉडी में सूजन बढ़ सकती है, जो आगे चलकर हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है।

इन कैंसर के होने का बढ़ जाता है जोखिम

जो लोग लगातार प्लास्टिक के डिब्बों में खाना खाते हैं, उन्हें ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलोन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा इनफर्टिलिटी, लिवर, किडनी और पाचन संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।

TRENDING NOW

बाहर से खाना मंगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • प्लास्टिक के डिब्बों के बजाय एल्यूमिनियम फॉयल वाले बॉक्स में खाना पैक करना रहेगा बेहतर
  • प्लास्टिक के डिब्बे में खाना आए, तो तुरंत स्टील या फिर कांच के बर्तनों में निकालें।
  • माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तनों का न करें इस्तेमाल
  • प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना पैक न करें
  • एक बार यूज किए गए प्लास्टिक के डिब्बों का दोबारा इस्तेमाल न करें।

Highlights

  • प्लासिटक के डिब्बों में खाना खाना कैंसर को दावत दे सकता है।
  • इसकी वजह से हार्ट संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है।
  • प्लास्टिक के डिब्बों के बजाय स्टील के डिब्बों में पैक खाना खाएं।