
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 10, 2023 11:21 AM IST
बॉलीवुड के हैंडसम हंक और ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी 2023 को 49 साल के हो चुके हैं। जब भी ऋतिक रोशन का नाम आता है, तो हर किसी को एक बार उनकी बॉडी और एब्स का ख्याल जरूर आता है। उनके जैसे बॉडी बनाना आज करोड़ों युवाओं का सपना बना हुआ है, लेकिन खुद ऋतिक के लिए ऐसी बॉडी पाना इतना आसान सफर नहीं रहा है। उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत और मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बचपन से ही पैसे की तंगी से लेकर और हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ा। आज ऋतिक के बर्थडे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि किन बीमारियों का सामना करके ऋतिक रोशन ने खुद को ग्रीक गॉड कैसे बनाया
ऋतिक रोशन बचपन से ही हकलाने की बीमारी का शिकार रहे हैं, जिसके चलते हुए बचपन से ही आत्मविश्वास से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऋतिक जानते कि हकलाने की दिक्कत के कारण उन्हें आगे जाकर फिल्मों में काम मिलना भी मुश्किल हो सकता है। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी उन्हें हकलाने के कारण डांट देते थे।
21 साल की उम्र में स्कोलियोसिस स्कोलियोसिस से पीड़ित हो गए थे, जिससे उनका जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। डॉक्टर ने ऋतिक को कहा था कि वे शायद कभी डांस नहीं कर पाएंगे और एक्टर नहीं बन पाएंगे। स्कोलियोसिस में रीढ़ की हड्डी में कई मोड़ आ जाते हैं, लेकिन ऋतिक ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से इन चीजों को झूठ साबित करके दिखाया।
ऋतिक रोशन बीमारियों से लड़ते हुए आगे बढ़ते गए तो नई-नई बीमारियों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘अग्निपथ’ की शूटिंग के दौरान वे स्लिप डिस्क की समस्या से ग्रस्त हो गए थे, सर्जरी के बाद उन्हें कई दिन तक कैमरा से दूर रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी।
ऋतिक कई बार इंटरव्यू में भी बता चुके हैं कि वे लगभग डिप्रेशन की कगार पर पहुंच गए थे। डिवोर्स, अफेयर की खबरें और विवादों के बीच वे बुरी तरह से घिर चुके थे और डिप्रेशन में जाने ही वाले थे। लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। 2019 में आई वॉर फिल्म को भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक गिना जाता है।