Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Salman Khan Brain Disease: बॉलीवुड के भाईजान एक्टर सलमान खान के फैन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उनकी कोई फिल्म आते ही सिनेमाघरों के आगे लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चहेते चेहरों में से एक हैं और उनके बारे में उनके फैन्स को पल-पल की जानकारी लेना पसंद होता है। लेकिन फिर भी सल्लू भाई की कुछ चीजें हैं जो दुनिया वालों को को दूर की बात उनके फैन्स को भी ज्यादा पता नहीं हैं। सबकी नजरों में सलमान खान एक पावरफुल फिजीक के मालिक हैं और यह सच भी है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि सलमान खान को ब्रेन से जुड़ी एक या दो नहीं बल्कि तीन बीमारियां हैं। आज सलमान खान का जन्मदिन है और वे 60 साल के हो गए हैं और ब्रेन जैसी ऐसी बीमारियां होने के बावजूद भी वो खुद को हेल्दी और फिट रख पा रहे हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर सलमान खान के हेल्दी रहने और ऐसी फिजीक को मेंटेन करने का सीक्रेट क्या है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, एंटेरोविनस मालफॉर्मेशन और ब्रेन एन्यूरिज्म नामक बीमारियां हैं। इन बीमारियों के बारे में आगे हम कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं -
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia) - इस बीमारी के दौरान मरीज को कई बार अचानक से चेहरे के किसी हिस्से में दर्द होना लगता है। यह दर्द आमतौर पर कई बार चेहरे को मात्र छूने पर या फिर कोई एक्टिविटी करने पर जैसे ब्रश करना आदि से ही होने लगता है। यह बीमारी के दौरान दर्द इतना तेज होता है कि इसके कारण इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहा जाता है।
एंटेरोविनस मालफॉर्मेशन (Arteriovenous Malformation) - यह बीमारी सिर्फ ब्रेन में ही नहीं बल्कि स्पाइनल कोर्ड में भी हो जाती है। इस बीमारी के मरीज के ब्रेन या स्पाइनल कोर्ड में धमनी और नसें एक दूसरे से असाधारण तरीके से जुड़ी होती हैं। इसके कारण सिरदर्द रहना, मिर्गी के दौरे आना और ब्रेन स्ट्रोक जैसी इमरजेंसी कंडीशन हो सकती है।
ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm) - यह एक जानलेवा कंडीशन हो सकती है, क्योंकि इस बीमारी में ब्रेन के अंदर की कोई नस कमजोर पड़ जाती है और उसका कोई हिस्सा कमजोर होने के बाद उसमें गांठ बन जाती है। ब्रेन में मौजूद कमजोर नस अगर किसी हिस्से से कमजोर होकर फट जाती है, तो मरीज की जान भी जा सकती है या स्ट्रोक जैसी गंभीर कॉम्प्लिकेशन हो सकती है।
सलमान खान ने अपनी ब्रेन डिजीज के अनुसार अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान ने 2012 में ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के ट्रीटमेंट के दौरान स्मोकिंग व ड्रिंकिंग छोड़ दी थी और अपने लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव किए थे। साथ ही सलमान खान काम पर ज्यादा फोकस रखते हैं और दर्द व अन्य परेशानियों के कारण अपने काम को नहीं रोकते हैं।
अपनी डाइट को लेकर भी सलमान खान काफी स्ट्रिक्ट रहते हैं, वे घर का ही खाना खाते हैं। खाने में वे हाई प्रोटीन डाइट ही लेते हैं, जिनमें अंडे, चिकन व फिश आदि शामिल हैं और साथ ही उनके खाने में खूब सारी सब्जियां भी होती हैं। उनके खाने में शुगर नहीं होता और न ही वे बाहर से तैयार खाना खाते हैं। स्नैक्स में सलमान खाना फ्रूट्स व शेक आदि लेते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।