... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 24, 2020 6:11 PM IST
Hantavirus News: कोरोना से निपटने से पहले चीन में आया नया जानलेवा वायरस, एक की मौत
Hantavirus News in china: कोरोना वायरस के प्रकोप से अभी चीन उभर भी नहीं पाया था कि अब एक और नए वायरस (Hantavirus in china) की चपेट में आने की खबरें सामने आ रही हैं। चाइना के सरकारी मीडिया संस्थान के ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन के यूनान प्रांत में एक नया वायरस (Hantavirus News) फैल रहा है। इस वायरस से अबतक एक आदमी की मौत हो चुकी है। वहीं, कुछ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
ग्लोबल टाइम्स की खबरों के मुताबिक, हंता वायरस (Hantavirus) से संक्रमित व्यक्ति एक बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की जब कोरोना वायरस की जांच की गई तो पता चला कि वह किसी नए वायरस से संक्रमित था।इस बस में करीब 32 लोग सवार थे। अब सभी सवारियों की जांच की जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
हंता वायरस के लक्षण करीब 1 से 8 दिनों के अंदर दिखने लगता है। शुरुआती दिनों में दिखने वाले लक्षण-
हंता वायरस ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होता है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं।
यूएस सेंटर फॉर डिजीस एंड कंट्रोल के मुताबिक, हंता वायरस चूहों के मल, मूत्र और थूक से पनपता है। व्यक्ति इस वायरस से तब संक्रमित होता है, जब चूहे हवा में संक्रमण छोड़ देते हैं। यह सांस के जरिए व्यक्ति के शरीर में जाता है।
खबरों के मुताबिक, भारत में भी पहले हंता वायरस के कुछ केस सामने आ चुके हैं। 2008 में हंता वायरस से सांप और चूहे पकड़ने वालों का एक ग्रुप चपेट में आया था, इस ग्रुप में सभी लोगों की मौत हो गई। इसके बाद 2016 में, मुंबई में एक 12 साल का बच्चा हंता वायरस से संक्रमित हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।