Hand sanitizer : हाथों से कोरोनावायरस का सफाया करेगा यह हैंड सैनिटाइजर, 99.9 % है एल्कोहल बेस्ड

कोरोनावायरस से खुद का बचाव करने के लिए अपने हाथों की सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है। साबुन पानी के अलावा आप हैंड सैनटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में ‘रहो सेफ’ नामक एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर को मार्केट में लॉन्च किया गया है, जो 99.9% कीटाणुओं को मारता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 21, 2020 7:10 PM IST

कोरोनावायरस से बचाव (Coronavirus prevention) का सबसे आसान और जरूरी तरीका है खुद की हाइजीन का ख्याल रखना, जिसमें हाथों की साफ-सफाई सबसे महत्वपूर्ण है। अपने हाथों को साफ करने के लिए साबुन, पानी और हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer) सबसे जरूरी है। लेकिन, सैनिटाइजर की मांग आज इतनी है कि लोगों को बाजार में सैनिटाइजर नहीं मिल रहा है। ऐसे में भारत के पर्सनल हाइजीन ब्रांड कंपनी पी सेफ ने ‘रहो सेफ’ ब्रांड नाम से हैंड सैनिटाइजर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। ‘रहो सेफ’ के तहत कंपनी ने उत्पादों की एक नई श्रृंखला शुरू की है।

भारत में व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बढ़ती चिंता, हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer benefits), मल्टी सर्फेस प्रोटेक्टर्स और अन्य उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि के बीच यह लॉन्च संपन्न हुआ। ‘रहो सेफ’ न केवल अधिक किफायती रेंज है, बल्कि यह 99.9% कीटाणुओं को भी मारता है। ‘रहो सेफ’ के तहत उत्पादों में एक अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer) और एक बहुउद्देशीय सतह सुरक्षा (Multipurpose surface protection) शामिल है।

Coronavirus Prevention Tips : मार्केट में नहीं है हैंड सैनिटाइजर तो घर पर बनाएं हैंड सैनिटाइजर, जानें बनाने का तरीका

इस बारे में बात करते हुए ‘पी सेफ’ के सह-संस्थापक विकास बगारिया ने कहा, “दुनिया वर्तमान समय में एक स्वास्थ्य आपातकाल से जूझ रही है और समय की आवश्यकता है कि सभी पूरी तरह स्वच्छता सुनिश्चित करें। हम पिछले कुछ महीनों से उत्पादों की इस लाइन पर काम कर रहे हैं। साथ ही आपूर्ति में कमी को देखते हुए हमने लॉन्च समयसीमा में तेजी लाने का फैसला किया है।”

'रहो सेफ' हैंड सैनिटाइजर की खासियत

‘रहो सेफ’ हैंड सैनिटाइजर में एक जीवाणुरोधी एजेंट होता है, जो बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। यह एल्कोहल बेस्ड है और एक प्राकृतिक नीम के अर्क से बना है। ‘रहो सेफ’ मल्टी-पर्पस प्रोटेक्टिव स्प्रे किसी भी सतह के साथ एक लंबे समय तक चलने वाला कवच बनाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source