
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 19, 2020 8:23 PM IST
Dr Lakshmi Lavanya, Senior Neurologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad, shares that the brain makes it loses its ability to control the organs in the body due to depletion. This causes body parts to tremble, especially the arms, legs and head.
बुजुर्गावस्था में अक्सर लोगों के हाथ कांपने (Hand Tremor) लगते हैं। कई बार यह बढ़ती उम्र के कारण होता है, तो कई बार पार्किंसन रोग होने पर भी यह समस्या होती है। लेकिन, जब युवावस्था में ही हाथ कांपने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। आपके हाथ भी कम उम्र में ही कांपने लगे हैं, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें। इसका साथ ही आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाकर देख सकते हैं।
खाते समय, कुछ भी उठाते वक्त, लिखते समय हाथ कांपता है, तो चिंता का विषय है। वैसे तो हाथों का कांपना (Causes of Hand Tremor) किसी भी उम्र में हो सकता है, मगर यह ज्यादातर 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को होता है। दिमाग के कुछ क्षेत्र में असामान्य संचार के कारण हाथ-पैरों के कांपने की समस्या शुरू होती है। जानें, कुछ घरेलू उपाय ( Hand Tremor home remedies) जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
सुन्न हो जाते हैं हाथ-पैर, ये अचूक घरेलू इलाज करेंगे इस समस्या को हमेशा के लिए दूर
कई बार अधिक तनाव और चिंता के कारण भी हाथ कांपने (Hand Tremor) लगते हैं। इसके लिए आप कुछ हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल टी, लौंग से बनी चाय, लैवेंडर टी पिएं। ये सभी चाय तनाव कम करते हैं। कैमोमाइल और लैवेंडर के तेल में मौजूद एंटीइन्फ्लेमटरी गुण हाथ कांपने की समस्या को दूर करते हैं।
अपनी डाइट में विटामिन बी अधिक शामिल करें। इनसे हाथों-पैरों की नसों को आराम मिलता है। अंडा, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां खूब खाएं।
Yoga for Better Sleep : रात में नींद नहीं आती गहरी तो करें शिथिलासन, जानें फायदे
हर दिन योग और एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें। हाथ-पैर कांपने की समस्या को दूर करना है, तो कुछ मिनट मेडिटेशन भी करें। स्वीमिंग करें, गहरी सांस लें, चलें-दौड़ें। भरपूर नींद लें। इससे तनाव कम होगा और हाथ कांपने की परेशानी दूर होगी।
कैफीन, एल्कोहल का सेवन ना करें। इनसे तंत्रिका तंत्र की सक्रियता बढ़ती है, जिसके कारण हाथ कांपने लगता है। रिफाइन शुगर ना लें, क्योंकि इससे ब्लड शुगर बढ़ता है और इंसुलिन असंतुलित हो जाता है। इस वजह से भी हाथ कांपने लगता है।