हैंड सैनिटाइज़र से कमज़ोर हो सकती है बच्चों की इम्यूनिटी, इन तरीकों से बरतें सावधानी

च्छ हाथों (Hand Washing) की मदद से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। खासकर, साबुन और पानी उपलब्ध होने पर सैनिटाइज़र का प्रयोग बहुत ही ज़रूरी हो जाता है। इसीलिए, लोग अब अपने ऑफिस बैग, वर्क डेस्क पर सैनिटाइज़र की बॉटल रखते ही हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों को भी उनके साथ सैनिटाइज़र की एक छोटी बोतल रखने के लिए उनके माता-पिता इन दिनों दे रहे हैं। लेकिन, बच्चों के लिए सैनिटाइजर का बहुत अधिक प्रयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए, बच्चों को सैनिटिज़र के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ सावधानियां आपको बरतनी चाहिए। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 11, 2020 8:13 AM IST

Hand Sanitizer: कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षा के लिए हैंड सैनिटाइज़र्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हैंड सैनिटाइज़र के उपयोग की सलाह देते हैं। यहां तक कि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (World Health Organization) यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) की तरफ से भी 60 प्रतिशत अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है।

क्योंकि, स्वच्छ हाथों (Hand Washing) की मदद से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। खासकर, साबुन और पानी उपलब्ध होने पर सैनिटाइज़र का प्रयोग बहुत ही ज़रूरी हो जाता है। इसीलिए, लोग अब अपने ऑफिस बैग, वर्क डेस्क पर सैनिटाइज़र की बॉटल रखते ही हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों को भी उनके साथ सैनिटाइज़र की एक छोटी बोतल रखने के लिए उनके माता-पिता इन दिनों दे रहे हैं। लेकिन, बच्चों के लिए सैनिटाइजर का बहुत अधिक प्रयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए, बच्चों को सैनिटिज़र के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ सावधानियां आपको बरतनी चाहिए।

हैंड सैनिटाइज़र का नुकसान (Hand Sanitizer Side Effects):

बच्चों की इम्यूनिटी होती है कमज़ोर

दरअसल, बच्चों के इम्यून सिस्टम पर हैंड सैनिटाइज़र का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हैंड सैनिटाइज़र के अधिक इस्तेमाल से गुड बैक्टेरिया को नुकसान पहुंचता है। जिससे, इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। जिससे, उनकी इम्यूनिटी कमज़ोर होने लगती है।

एलर्जी

बार-बार या बहुत अधिक मात्रा में हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने से बच्चों को एलर्जी की परेशानी हो सकती है। कमर्शियल हैंड सैनिटाइजर्स में कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं। जिससे, बच्चों में एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। इसी तरह अगर आप किसी ऑर्गेनिक या बच्चों के लिए खासतौर पर बनाए गए सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो, भी थोड़ी सावधानी बरतें। जब पानी और साबुन उपलब्ध हो तो बच्चों का हाथ धुलाएं और उन्हें हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल ना करने दें।

इन बातों का भी रखें ख्याल:

  • बच्चों के खिलौनों को सैनिटाइज़्ड करके रखें। इससे, उन्हें छूने के बाद आपको बार-बार हाथ धुलवाने या हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसी तरह खाना खाने से ठीक पहले बच्चों को हाथ धोने के लिए कहें। उसके बाद उन्हें किसी और चीज़ को छूने से मना करें।
  • बाहर से घर लौटने के बाद बच्चों के हाथो-पैरों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धुलवाएं। (Hand Sanitizer for kids)
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source