Hand Sanitizer: हैंड सैनिटाइजर भी हो सकता है खतरनाक, अधिक इस्तेमाल से होते हैं ये 7 नुकसान

कोरोनावायरस से संक्रमित ना हो जाएं, इसके लिए लोग हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल बार-बार कर रहे हैं। पर क्या आपको पता है कि हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है?

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 12, 2020 9:27 PM IST

Hand sanitizer side effects: इन दिनों कोरोनावायरस से बचने (Coronavirus prevention tips) के लिए लोग सबसे ज्यादा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल (Hand sanitizer use) कर रहे हैं। हाथ को वायरस, बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए साबुन-पानी से हाथ धोने के बाद सैनिटाइजर ही बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हद से ज्यादा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों की जब में सैनिटाइजर रहता है। क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा हाथों पर सैनिटाइजर लगाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? बेशक, आज के माहौल में सैनेटाइजर हैंड हाइजीन के लिए बेहद जरूरी प्रोडक्ट है, लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल भी ठीक नहीं है। यदि आप घर पर हैं, तो साबुन-पानी से हाथों को साफ करें। बाहर सैनिटाइजर लगा सकते हैं, क्योंकि बाहर आपको हर जगह पानी नहीं मिलेगा। जानें, सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से आपको क्या-क्या नुकसान (Hand sanitizer side effects) हो सकता है।

1 ट्राइक्लोसान से स्किन को होता है नुकसान 

सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नामक केमिकल होता है, जिसे हाथ की त्वचा तुरंत सोख लेती है। यह रक्त संचार में शामिल हो जाए, तो मांसपेशियों के कोऑर्डिनेशन के लिए जरूरी सेल-कम्युनिकेशन को बाधित करता है। इसके अधिक यूज से बांझपन और हृदय रोग होने का खतरा (Side Effects of Hand sanitizer) बढ़ सकता है।

2 हाथ होते हैं रूखे

सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से त्वचा ड्राई हो सकती है। दरअसल, ऐसा हैंड सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल के कारण होता है। अल्कोहल त्वचा को रूखा बना देता है। बेहतर है कि आप इसका कम इस्तेमाल करें। हाथों को साबुन और पानी से ही साफ करें।

3 हैंड सैनिटाइजर गंदगी नहीं करता साफ

आपको लगता है कि हैंड सैनिटाइजर लगाकर आपके हाथों की गंदगी साफ (How to use hand sanitizer) हो जाती है, तो आप गलत हैं। हैंड सैनिटाइजर से गंदगी साफ नहीं होती और गंदे हाथ होने पर बैक्टीरिया भी नहीं मरते, क्योंकि गंदगी होने से सैनिटाइजर का प्रभाव कम होता है।

4 ज्यादा करेंगे यूज तो उत्पन्न होंगे हानिकारक बैक्टीरिया

एक शोध के अनुसार, जो हैंड सैनिटाइजर एंटी-बैक्टीरियल तत्व युक्त होते हैं, वो कई बार एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया विकसित करने लगते हैं। ये बैक्टीरिया खतरनाक होते हैं। ऐसे में सैनिटाइजर का अधिक यूज करने से बचें। इसकी जगह साबुन और पानी से हाथ धोना अधिक सुरक्षित है।

Coronavirus Prevention Tips : मार्केट में नहीं मिल रहा हैंड सैनिटाइजर, 5 मिनट में बनाएं खुद से घर पर

5 इम्यूनिटी होती है प्रभावित

एक अध्ययन में कहा गया है कि बच्चे हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल करेंगे, तो उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। शोध में शामिल बच्चों की यूरीन में इनफ्लेमेटरी तत्व सी-रिएक्टिव प्रोटीन पाया गया, जो इम्यूनिटी को कमजोर करता है।

Hand sanitizer : हाथों से कोरोनावायरस का सफाया करेगा यह हैंड सैनिटाइजर, 99.9 % है एल्कोहल बेस्ड

6 क्लोराइड त्वचा के लिए ठीक नहीं

हैंड सैनिटाइजर मे बेंजाल्कोनियम नामक क्लोराइड के घटक होते हैं। ये हाथों में छिपे कीटाणुओं को मार तो देते हैं, लेकिन बेंजाल्कोनियम घटक त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे जलन, खुजली, हाथों में रूखापन बढ़ सकता है।

Coronavirus Precautions: हाथों को साफ रखने के लिए करते हैं हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल? सही हैंड सैनिटाइजर चुनते समय फॉलो करें ये 2 टिप्स

7 हाथों की सफाई

हैंड सैनिटाइजर हाथों पर लगाने के बाद बेशक आपको लगता होगा कि आपके हाथ साफ हो गए हैं, पर ऐसा होता नहीं है। यदि आपके हाथों में घी, तेल जैसी चिकनी चीजें लगी हुई हैं, तो ये सब साफ नहीं होंगे। बटर पॉपकार्न खाने के बाद सैनिटाइजर लगाना ही काफी नहीं होता है। इसके हाथों से हटाने के लिए आपको पानी-साबुन से हाथ साफ करना होगा।

Homemade Sanitizer: आईआईटी बीएचयू ने बताई घर में सेनेटाइजर बनाने की विधि

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source