थायराइड में बाल क्यों झड़ते हैं? जानें इसका मुख्य कारण

थायराइड आजकल एक बेहद आम समस्या है। थायराइड में बाल झड़ने लगते हैं। जानें, इसके कारण-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 8, 2025 3:19 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Shrey Srivastava

Thyroid and Hair Loss: थायराइड गले के सामने स्थित एक ग्रंथि होती है, जो थायराइड हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं। थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म, हृदय गति और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। जब थायराइड ग्रंथि, बहुत ज्यादा या कम थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है, तो थायराइड रोग विकसित होता है। थायराइड रोग 2 प्रकार के होते हैं, इसमें हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म शामिल हैं। थायराइड में कई लक्षणों का अनुभव होता है, इसमें बालों का झड़ना भी एक है। जी हां, थायराइड होने पर बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन, ऐसा क्यों होता है आइए शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं इसके बारे में- 

क्या थायराइड में बाल झड़ते हैं?

जी हां, थायराइड रोगियों के बाल झड़ सकते हैं। अगर समय पर थायराइड का इलाज न किया जाए, तो बाल तेजी से झड़ने लग सकते हैं।

थायराइड में बाल क्यों झड़ने लगते हैं?

आपको बता दें कि थायराइड रोगियों को हेयर फॉल से परेशान होना पड़ता है। दरअसल, जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन बढ़ता या घटता है, तो इससे बालों की जड़ें भी प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में बालों का विकास रुक जाता है। थायराइड रोग में बाल झड़ जाते हैं और नए बाल नहीं उग पाते हैं। इसकी वजह से बाल पतले और कमजोर दिखने लगते हैं। कुछ मामलों में थायराइड गंजेपन का कारण भी बन सकता है।

  • थायराइड हार्मोन का असंतुलन बालों के विकास को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इससे बाल पतले होते हैं और झड़ने लगते हैं।
  • जब थायराइड हार्मोन असंतुलित होता है, तो इस कारण से टेलोजेन एफ्लुवियम नामक स्थिति हो जाती है। इसकी वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
  • थायराइड रोगियों को एंटीथायराइड दवाइयां दी जाती हैं। ये दवाइयां भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं।

थायराइड को कंट्रोल करने के उपाय

  • थायराइड कंट्रोल करने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए।
  • इसके लिए पर्याप्त नींद लें और नियमित एक्सरसाइज भी करें।
  • तनाव और स्ट्रेस कम करें। इसके लिए मेडिटेशन करें।
  • धूम्रपान और शराब से परहेज करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

थायराइड में गले में दर्द होता है?

हां, थायरॉइड में गले में दर्द होता है। व्यक्ति को निगलने में भी कठिनाई हो सकती है।

थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है?

थायराइड रोगियों को गले में दर्द हो सकता है। इसका दर्द जबड़े और कान तक भी पहुंच सकता है।

थायराइड किसकी कमी से होता है?

थायराइड शरीर में आयोडीन की कमी से हो सकता है। जब आयोडीन की कमी होती है, तो यह स्थिति पैदा हो सकती है।

थायराइड के लक्षण क्या हैं?

थकान, वजन बढ़ना, वजन कम होना, बालों का झड़ना, त्वचा में बदलाव आदि थायराइड के लक्षण हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source