
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Shahnaz Husain
hair fall
Hair Fall Causes in Hindi: आजकल अधिकतर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। किसी के कंघी करते हुए बाल गुच्छे में निकलते हैं, तो किसी के नहाते समय बालों का गुच्छा ड्रेन में दिख जाता है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों के तो सिर पर हाथ लगाते ही बाल निकल आते हैं। ज्यादातर लोग बालों के झड़ने को खान-पान, तनाव और खराब जीवनशैली से जोड़कर देखते हैं, जो आमतौर पर सही कारण भी है। लेकिन, इनके अलावा भी बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
एलोपेसिया एरियाटा एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से बालों की जड़ों पर हमला कर देती है। American Academy of Dermatology के अनुसार, इस बीमारी की वजह से पलकों, कानों, नाक, सिर और भौंहों के बाल झड़ सकते हैं। इस बीमारी के इलाज के बाद कई लोगों के बाल वापस उगना शुरू हो सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों में दोबारा बाल झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए आपको इसका समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है।
हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से भी बाल तेजी से झड़ सकते हैं। AAD के अनुसार, गर्भनिरोधक दवाइयों की वजह से होने वाले हार्मोनल बदलाव से भी बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। हालांकि, हार्मोनल बैलेंस होने और सही डाइट लेने से बालों का विकास दोबारा शुरू हो सकता है।
अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन रहता है, तो बाल झड़ने की दिक्कत ज्यादा हो सकती है। AAD के अनुसार, स्कैल्प इंफेक्शन भी बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। इंफेक्शन की वजह से स्कैल्प पर पपड़ी और सूजन हो सकती है। इससे पपड़ी वाली जगह पर गंजे पैच दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, समय पर इंफेक्शन का इलाज करवाने से बालों को दोबारा उगाने में मदद मिल सकती है।
बालों का झड़ना, थायराइड रोग का एक लक्षण हो सकता है। थायराइड रोगियों में बाल तेजी से झड़ते हुए नजर आते हैं। दरअसल, थायराइड ग्रंथि में समस्या होने पर बाल पतले होने लगते हैं और जब कंघी की जाती है, तो बालों का गुच्छों निकलने लगता है। अगर इलाज की मदद से थायराइड को कंट्रोल रखा जाए, तो काफी हद तक हेयर फॉल को रोकने में मदद मिल सकती है।
स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि बालों को मजबूत बनाने के लिए इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं, तो इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। खराब डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से बाल झड़ सकते हैं। लेकिन, अगर बालों का गुच्छा हाथ पर निकल रहा, तो इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके रोजाना 50-100 से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, लगातार 2-4 सप्ताह से बाल झड़ रहे हैं, सिर पर गंजे पैच बन रहे हैं तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर जांच और इलाज कराएं।