लोग बाल क्यों खाते हैं? जानिए बाल खाने वाली इस बीमारी के बारे में

हाल ही में एक महिला के पेट से डॉक्टर्स ने 1.50 किलो बाल निकाले थे!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 4:28 PM IST

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक 25 साल की महिला के पेट से 1.50 किलो बाल निकाले गए थे। यह एक ऐसी स्थिति है जो आपको अचंभित कर सकती है। मुंबई में भी इसी साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें डॉक्टर्स ने एक महिला के पेट से 760 ग्राम बाल निकाले थे। इस स्थिति को रेपन्जेल सिन्ड्रोम (Rapunzel syndrome) कहते हैं। यह तब होता है जब लोग इतने बाल निगल लेता है कि उनके पेट में बाल की एक गेंद बन जाती है, जिसे बीजर (bezoar) कहते हैं। यह हेयर-पुलिंग डिसऑर्डर ट्रीकोटिलोमनिया (Trichophagia) से जुड़ा है जिसमें लोग अपने बालों को खींचने लगता है या खाने लगता है। आपको बता दें कि बीजर यानि बालों का गुच्छा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को ब्लॉक कर सकता है। जाहिर मानव का पाचन तंत्र इसे पचा नहीं सकता है इसलिए इसे सर्जरी के जरिए ही निकाला जाता है। इस बारे में हम आपको कुछ जरूरी तथ्य बता रहे हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए।

  1. रेपन्जेल सिंड्रोम एक आंतों से जुड़ी दुर्लभ स्थिति है और इसका नाम ब्रदर्स ग्रिम लिखित कैरक्टर रेपन्जेल के नाम पर रखा गया है।
  2. हेयरबॉल पेट में बनती है। यह आंत या राइट कोलन में हो सकती है।
  3. यह स्थिति साइकियाट्रिक रोगियों में अधिक होती है।
  4. बीजर को निकालने के लिए सर्जिकल उपचार इसका एकमात्र रास्ता है।
  5. ट्रिकोफेजिया से पीड़ित व्यक्ति अपने बाल नोचने लगता है और उसके बाद खा भी सकता है।
  6. ट्रिकोफेजिया से पीड़ित केवल अपने ही नहीं कभी-कभी दूसरे लोगों के बाल भी खा सकता है।
  7. ट्रिकोफेजिया स्थिति का टीवी सीरीज '1000 वेज़ टू डाई' में भी जिक्र किया गया है, इसमें दिखाया गया है कि एक महिला इस स्थिति में मर जाती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- Gonuguntla, V., & Joshi, D.-D. (2009). Rapunzel Syndrome: A Comprehensive Review of an Unusual Case of Trichobezoar. Clinical Medicine & Research7(3), 99–102. https://doi.org/10.3121/cmr.2009.822

Franklin, M. E., Zagrabbe, K., & Benavides, K. L. (2011). Trichotillomania and its treatment: a review and recommendations. Expert Review of Neurotherapeutics11(8), 1165–1174. https://doi.org/10.1586/ern.11.93

Mehra, A., Avasthi, A., Gupta, V., & Grover, S. (2014). Trichophagia along with trichobezoar in the absence of trichotillomania. Journal of Neurosciences in Rural Practice5(Suppl 1), S55–S57. https://doi.org/10.4103/0976-3147.145204

Wang, Z., Cao, F., Liu, D., Fang, Y., & Li, F. (2016). The diagnosis and treatment of Rapunzel syndrome. Acta Radiologica Open5(11), 2058460115627660. https://doi.org/10.1177/2058460115627660

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source