सिंथेटिक हेयर डाय यूज़ करते हैं? बढ़ सकता है किडनी की इस बीमारी का खतरा, एक्सपर्ट ने बताए हेयर डाय के गम्भीर नुकसान

बालों को काला रंग देने के लिए जहां हेयर डाय का इस्तेमाल एक बहुत ही कॉमन-सा तरीका है वहीं, बहुत कम लोगों को पता है कि ये हेयर डाय आपके बालों के साथ-साथ आपकी किडनियों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 25, 2025 4:45 PM IST

Hair Dye Side Effects- सफेद बालों को छुपाने के लिए बहुत से लोग हेयर डाय का इस्तेमाल करते हैं। ये हेयर डाय सफेद बालों को छुपाने और उन्हें कारला रंग देने के लिहाज से एक कम झंझटभरा और पॉप्युलर हेयर कलरिंग मेथड है लेकिन, बार-बार हेयर कलर करने से या लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से आपकी हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ सकता हैं। खासकर किडनी का स्वास्थ बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। झेन मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, चेंबूर, मुंबई में कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट फिज़िशियन, डॉ. दीपा उसुलुमार्टी (Dr. Deepa Usulumarty, Consultant Nephrologist, Zen Multispeciality Hospital Chembur, Mumbai) बता रही हैं कि किस तरह केमिकल वाले हेयर डाय के इस्तेमाल से किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है और इसके नुकसान क्या हैं।

डॉ. दीपा बताती हैं कि, ज़्यादातर सिंथेटिक हेयर डाई में पैराफेनिलीनडायमीन (PPD), अमोनिया, रेज़ॉर्सिनॉल और लेड एसीटेट जैसे केमिकल होते हैं। ये स्कैल्प से शरीर में अवशोषित हो सकते हैं या सांस के जरिए अंदर जा सकते हैं और धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगते हैं। ये तत्व किडनी के कार्य को प्रभावित करते हैं। जिससे किडनियों के लिए खून को साफ करना, फ्लूइड बैलेंस बनाए रखना और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने जैसे काम धीरे-धीरे कठिन होने लगते हैं। हेयर डाई के केमिकल्स के बार-बार संपर्क में आने से किडनी पर अतिरिक्त प्रेशर बनता है और इससे किडनी को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में समय रहते डायग्नोसिस और इलाज न किया जाए तो क्रोनिक किडनी डिजीज या फिर किडनी फेलियर का खतरा भी बढ़ सकता हैं।

केमिकल वाली हेयर डाय क्यों हैं नुकसानदायक?

  • PPD से कुछ लोगों को एलर्जिक और टॉक्सिक रिएक्शन हो सकते हैं।
  • अमोनिया और रेज़ॉर्सिनॉल त्वचा और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • लेड एसीटेट, जो एक भारी धातु है, शरीर में जमा होकर अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

हेयर डाय के नुकसान से कैसे बचें?

बाजार में केमिकल वाली हेयर डायभले ही कम कीमतों पर और आसानी से उपलब्ध हो। लेकिन, अगर आप इन्हें सुविधाजनक मानकर बार-बार इनका इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में डॉ. दीपा हेयर डाय खरीदते और इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह देती हैं जैसे-

  • PPD, अमोनिया या ऐसे ही हानिकारक केमिकल वाली डाय से बचें।
  • हर्बल या प्लांट-बेस्ड विकल्प चुनें ।
  • हेयर डाय लगाते समय हमेशा ग्लव्स पहनें और स्किन कॉन्टैक्ट कम रखें।
  • रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि किडनी में जमा टॉक्सिन्स आसानी से शरीर बाहर निकाल सके।
  • जो लोग बार-बार हेयर डाय का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें नियमित रूप से किडनी फंक्शन टेस्ट करवाना चाहिए।

किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय

  1. अपनी किडनियों को स्वस्थ रखने के लिएकिडनी-फ्रेंडली लाइफ़स्टाइल अपनानएं।
  2. कम मात्रा में नमक खाएं।
  3. प्रोसेस्ड फ़ूड्स का सेवन कम करें।
  4. अधिक से अधिक मात्रा में फल-सब्ज़ियां खाएं।
  5. केमिकल्स वाली चीजों का इस्तेमाल कम करें और प्रदूषण से बचें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

हेयर डाय लगाने के नुकसान क्या हैं?

बालों में बार-बार हेयर डाय लगाने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही स्कैल्प में इरिटेशन, स्किन एलर्जी और किडनी से जुड़ी कुछ समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

किडनी डैमेज के लक्षण क्या हैं?

किडनी डैमेज की स्थिति में शरीर में सूजन, थकान, पेशाब में झाग आने और स्किन से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source