... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : August 17, 2018 2:53 PM IST
In your 50s? Beware of piles © Shutterstock
पाइल्स एक ऐसी बीमारी जो आपको बेहद ज्यादा तकलीफ देने के साथ-साथ आपको शर्मिंदगी का भी अहसास कराती है । इसके अलावा आपकी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण क्षणों को भी प्रभावित कर सकती है यह समस्या। कुछ घरेलू और नैचुरल तरीके भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं और पाइल्स की परेशानी से राहत पायी जा सकती है।
वैरिकोज वेन्स की तरह ही इस बीमारी में भी अनस यानि गुदे और रेक्टम या मलाशय की नसों में सूजन हो जाती है। बता दें कि पाइल्स रेक्टम के अंदर वाले हिस्से में होता है। पाइल्स में गुदा के अंदर सूजन, खून रिसना या गुदा के आस-पास किसी भी प्रकार की तकलीफें इसके लक्षण माने जाते हैं। अगर आपको कुछ इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं तो जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। आप साथ ही इन नैचुरल उपायों का भी प्रयोग कर सकते हैं। पाइल्स से पीड़ित व्यक्ति को साथ ही कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-
1. शौच के समय दबाव ना डालें
अगर आपको पाइल्स या उसके लक्षण की परेशानी है तो जिस बात का आपको सबसे अधिक ध्यान रखना है वह है शौचालय से जुड़ी सावधानियां। जब भी आपको वेग महसूस हो तो उसे रोके नहीं, तुरंत शौचालय जाएं। साथ ही शौच करते समय बहुत अधिक दबाव ना डालें, इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
2. कब्ज से बचें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, खूब सारा पानी पीएं और अपने आपको हाइड्रेट रखें ताकि कब्ज से बचा जा सके। दरअसल कब्ज़ आपकी बवासीर से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है।
3. शौचालय में ज्यादा वक्त ना बिताएं
कई लोगों को बाथरूम में बठकर अखबार पढ़ने और मोबाइल देखने की आदत होती और ऐसे लोग ज़रूरत से ज़्यादा वक्त शौचालय में बिताते हैं। ऐसा ना करें।
4. साफ-सफाई का ध्यान रखें
पाइल्स को कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपने शरीर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना होगा। अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया तो यह परेशानी को बढ़ा सकता है। हमेशा साफ और सादे पानी से अपने शरीर की सफाई करें ताकि पाइल्स को बढ़ने से रोका जा सके।
5. बर्फ का इस्तेमाल करें
बर्फ के टुकड़े को साफ कपड़े में लपेटें। इसे गुदे के उस हिस्से पर रखना है जहां आपको परेशानी हो रही हो।
6. गर्म पानी से स्नान
गर्म पानी के टब में कुछ मिनटों के लिए बैठने से भी आपको काफी आराम मिलेगा। आप दिन में कई बार ऐसा कर सकते हैं। यह गुदे के आसपास के हिस्सों में होने वाले दर्द से आपको राहत दिलाएगा और आप बेहतर महसूस कर पाएंगे ।
Read this in English.
चित्र स्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.