आपकी ये रोजाना की 4 आदतें लिवर को कर रही हैं कमजोर, आज से करें इनमें बदलाव

Weak Liver : लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है, लेकिन हमारी कुछ आदतों के कारण लिवर डैमेज होने लगती हैं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 7, 2023 12:29 PM IST

Weak Liver : शरीर के बेहतर कार्य के लिए हर एक अंग को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। मुख्य रूप से लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर करता है। साथ ही ब्लड में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को भी कम कर सकता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। हम में से कई लोग अपने डेली रुटीन में कुछ ऐसी आदतों को अपनाते हैं, जिसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर मजबूत हो, तो आपको इन खराब आदतों से दूरी बनाने की जरूरत है। आज हम आपको आपकी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका लिवर पर गहरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन आदतों की वजह से आपका लिवर कमजोर हो सकता है?

लिवर कमजोर होने के क्या हैं लक्षण? - Symptoms of weak liver

खराब आदतों की वजह से आपके लिवर पर गहरा असर पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर में निम्न बदलाव नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • शरीर में कमजोरी महसूस करना 
  • भूख कम लगना
  • उल्टी जैसा महसूस होना 
  • नींद ना आना
  • दिनभर बिना वजह थकान महसूस होना
  • शरीर में सुस्ती जैसा महसूस करना
  • तेजी से वजन घटना 
  • लिवर में सूजन, इत्यादि। 

दवाओं का अधिक सेवन

कुछ अध्ययनों के मुताबिक, अगर आप अधिक मात्रा में दवाओं का सेवन करते है, तो इससे आपका लिवर डैमेज हो सकता है। हमारे शरीर में लिवर का कार्य तरह-तरह के सप्लीमेंट्स, जड़ी-बूटियों और दवाओं जैसे  कई अन्य चीजों को तोड़ने का होता है। ऐसे में जब आप कुछ हार्ड दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसका असर आपके लिवर पर पड़ता है। हम अक्सर छोटी-छोटी बीमारियों पर हार्ड दवा खाने लग जाते हैं, जिससे लिवर को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है। 

कम मात्रा में पानी पीना

कम पानी पीनेकी आदतों के कारण लिवर पर असर पड़ता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास या करीब 2 लीटर पानी जरूर पिएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपका लिवर डैमेज हो सकता है। वहीं, अगर आपको अधिक प्यास नहीं लगती  है, तो पूरे दिन में घूंट-घूंट करके पानी जरूर पिएं। इससे लिवर को मजबूती मिलती है। 

समय पर न सोना

समय पर न सोने की वजह से भी शरीर में कई तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। इन परेशानियों में लिवर डैमेज भी शामिल है। अगर आप अच्छे से नहीं होते हैं, जो लिवर में ऑक्सीडेटिव तनाव उत्पन्न होता है। इसके अलावा समय पर न होने के कारण डायबिटीज, मोटापा, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। 

शराब और धूम्रपान का सेवन

सिगरेट का धुआं उड़ाना भले ही आपको काफी स्टाइलिश लगता हो, लेकिन यह स्टाइल आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप काफी ज्यादा सिगरेट और शराब का सेवनकरते हैं, तो इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में लिवर में फ्री रेडिकल्स का उत्पादन भी बढ़ने लगता है, जो लिवर की कोशिकाओं को डैमेज कर सकती हैं। 

आपके शरीर की कुछ खराब आदतों के कारण शरीर पर विपरीत असर पड़ सकता है। ऐसे में अपनी इन आदतों को आज से छोड़ें। वहीं, अगर आपको काफी ज्यादा परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।