Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैंसर का खतरा बढ़ा रही हैं कम उम्र में लगी ये 5 आदतें, छोड़ने के लिए अपनाएं ये खास तरीके

Habits that can cause cancer: कैंसर सिर्फ जेनेटिक नहीं बल्कि कुछ बुरी आदतों के कारण भी हो सकता है। इस लेख जानें जानें कम उम्र में कौन की आदतें लग जाती हैं, जिनसे कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

कैंसर का खतरा बढ़ा रही हैं कम उम्र में लगी ये 5 आदतें, छोड़ने के लिए अपनाएं ये खास तरीके

Written by Mukesh Sharma |Published : July 2, 2023 10:48 AM IST

Risk of cancer: आजकल बीमारियां कम उम्र से ही लगना शुरू हो जाती हैं और वर्तमान में तो लोगों का स्वास्थ्य इतना कमजोर हो गया है कि बचपन में ही कई बीमारियां लग जाती हैं और यहां तक कि जवानी आते-आते कई क्रोनिक बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। जवानी की उम्र में ही लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं। वहीं कैंसर का खतरा भी कम उम्र में काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे तो ज्यादातर मामलों में कैंसर आमतौर पर किसी न किसी जेनेटिक कारण से ही होता है, लेकिन कुछ आदतें भी हैं जो कैंसर के खतरे को लगातार बढ़ा रही हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं कम उम्र में ही लग जाने वाली ऐसी बुरी आदतें, जो अलग-अलग प्रकार के कैंसर होने के खतरे को बढ़ा देती हैं।

1. धूप में खेलने की आदत (Cancer due to sun exposure)

खेलने का शौक हमें बचपन से ही लग जाता है और यह जवानी तक खत्म नहीं होता है। बचपन में छोटी-मोटी गेम्स से जवानी में बड़े-बड़े क्रिकेट मैच तक। लेकिन इस दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, खेल-कूद सेहत के लिए हेल्दी है लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहना कुछ प्रकार के स्किन कैंसर का कारण बन सकता है। आपको जितना हो सके धूप में खेलने से टलना चाहिए, ऐसा करके आप कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।

2. सिगरेट पीने की आदत (Cancer due to smoking)

स्मोकिंग व अन्य प्रकार के तंबाकू के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कैंसर के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देता है। बचपन में गलत संगत में लग कर कई बार बच्चे सिगरेट या फिर अन्य तंबाकू की चीजों का इस्तेमाल करने लग जाते हैं और ऐसे में उन्हें मुंह, गले, फेफड़े व श्वसन मार्ग के किसी हिस्से का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। स्मोकिंग या तंबाकू की आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें और अगर आप छोड़ नहीं पा रहे हैं, तो डॉक्टर की मदद लें।

Also Read

More News

3. शराब पीने की आदत (Cancer due to alcohol)

अल्कोहल कैंसर के खतरे को काफी बढ़ा देता है और शराब पीने की आदत ज्यादर लोगों को कम उम्र यानी जवानी या बचपन में ही लग जाती है। अगर आपकी भी शराब पीने की आदत लग गई है तो उसे जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें ताकि जितना हो सके कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।

4. बाहर खाने की आदत (Cancer due to eating processed food)

अगर आपको बाहर का खाना खाने की आदत है, तो यह भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। दरअसल, बचपन व जवानी के समय में ही लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है। हालांकि, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस प्रकार के से बाहर का खाना कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। घर पर हेल्दी डाइट लेना ही स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका है और इससे कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. टीवी देखने या फोन की आदत (Cancer due to sedentery lifestyle)

बच्चों को कम उम्र में ही घंटों तक टीवी देखने या फोन यूज करने की आदत पड़ जाती है और ऐसे में उनका लाइफस्टाइल सेडेंटरी कब बन जाता है, पता नहीं चलता है। खराब लाइफस्टाइल मोटापा बढ़ने के साथ-साथ कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है, जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर आदि शामिल है।