... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 13, 2023 12:58 PM IST
H3N2 से संक्रमित हैं आप बताते हैं ये 5 संकेत! जानें किस संकेत के दिखने पर लगा लें मास्क और धोना शुरू कर दें हाथ
H3N2 Warning Signs : कोविड के बाद एक बार फिर भारत में सीजनल फ्लू ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसके साथ ही दो अलग-अलग राज्य कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत से फिर से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि 9 मार्च तक देश के अलग-अलग हिस्सों में H3N2 सहित अलग-अलग फ्लू के उपप्रकार के 3,038 मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि खुद की सेहत का ध्यान रखा जाए और वायरस से संक्रमित होने पर खुद को दूसरों से अलग किया जाए। हालांकि गंभीर बात ये है कि कैसे पता चले कि आपको फ्लू या फिर H3N2 हुआ है या नहीं। आइए आपको बताते हैं H3N2 से संक्रमित होने पर शुरुआती संकेतों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करने पर आपको आईसीयू में भर्ती होने की नौबत आ सकती है।
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसलटेंट, डॉ. मनीष अरोड़ा का कहना है कि साधारण हालात में ये वायरस बिल्कुल भी जानलेवा नहीं है। जैसा कि बताया जा रहा है कि आम मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आती है और सिर्फ 5 फीसदी मामलों में ही अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आती है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि वायरस से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों में से कम से कम 92 फीसदी गंभीर रूप से सांस संबंधी संक्रमण का शकार थे। इन्हें बुखार हुआ था और 86 फीसदी को खांसी हो रही थी। इसके अलावा 27 फीसदी को सांस लेने में तकलीफ और 16 फीसदी को घरघराहट जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे।
इतना ही नहीं 16 फीसदी को निमोनिया और 6 फीसदी को दौरे भी महसूस हुए थे। अगर कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित है तो उसे दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती है। बहुत से लोगों को बीमार पड़ने के 5 से 6 दिन बाद कान भरा-भरा सा महसूस होने और कान बंद होने जैसा महसूस भी होता है। ये युवाओं में खासतौर पर देखा जा रहा है।
एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को सीजनल फ्लू, जिसमें H3N2 वायरस भी शामिल है, से संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है। अगर आपके बच्चे को अस्थमा, मोटापा, ह्रदय रोग, डायबिटीज और कमजोर इम्यूनिटी है तो उसे संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। हालांकि सही उपचार की मदद से जल्दी ठीक किया जा सकता है।
इस इंफेक्शन से कोई व्यक्ति 5 से 7 दिन तक बीमार पड़ सकता है। बुखार तो तीन दिन में ठीक हो जाता है लेकिन खांसी या फिर हल्का-फुल्का इंफेक्शन आपको लंबे वक्त तक परेशान कर सकता है। अगर आपको खांसी बंद नहीं हो रही है और पहले से ज्यादा बढ़ गई है और बुखार भी तीन दिन के बाद नहीं उतर रहा है तो फिर से डॉक्टर से जांच कराएं।