Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

H-1 N-1 Swine Flu: कोरोना के बीच स्वाइन फ्लू देने लगा है दस्तक, इन घरेलू औषधियों से खुद को रखें सुरक्षित

मुंबई में स्‍वाइन फ्लू (H-1 N-1 Swine flu) से जुलाई माह में पहली मौत के बाद लोगों में इस बीमारी के प्रति दहशत फैल गई है।

H-1 N-1 Swine Flu: कोरोना के बीच स्वाइन फ्लू देने लगा है दस्तक, इन घरेलू औषधियों से खुद को रखें सुरक्षित
कोरोना के बीच स्वाइन फ्लू देने लगा है दस्तक, इन घरेलू औषधियों से खुद को रखें सुरक्षित

Written by Yogita Yadav |Updated : June 24, 2021 10:36 PM IST

कोरोना महामारी के दौरान मुंबई में स्‍वाइन फ्लू (H-1 N-1 Swine flu) के मामले सामने आने के बाद लोगों में इस बीमारी के प्रति दहशत फैल गई है। यह बीमारी इतनी तेजी से फैलती है कि इससे घबराना स्वाभाविक है। पर स्‍वाइन फ्लू (H-1 N-1 Swine flu) से घबराने की बजाए जरूरत है इससे बचाव की। किसी भी संक्रामक बीमारी की तरह स्‍वाइन फ्लू में भी उपचार से बचाव बेहतर है। इसके अलावा कुछ ऐसी घरेलू औषधियां भी हैं जिन्‍हें आजमा कर इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है।

क्‍या है एच 1 एन 1 स्‍वाइन फ्लू (H-1 N-1 Swine flu) 

स्वाइन फ्लू (H-1 N-1 Swine flu)  एक तीव्र संक्रामक रोग है। यह एक खास तरह के एंफ्लुएंजा वायरस (एच-1 एन-1) के द्वारा होता है। सबसे पहले यह सुअरों में पाया गया। इसलिए इसे एच 1 एन 1 स्‍वाइन फ्लू कहा जाता है। इससे संक्रमित व्‍यक्ति में साधारण सर्दी-जुकाम जैसे ही लक्षण नजर आते हैं। इसका वायरस रोगी के खांसने, छींकने और सांस लेने से फैलता है। यह इतना तेज होता है कि व्‍यक्ति खांसते या छींकते समय जब मुंह पर हाथ लगाता है, और वही हाथ जब अन्‍य वस्‍तुओं पर रखता है, तो वह वस्‍तु भी संक्रमित हो जाती है।

स्‍वाइन फ्लू से बचाव की घरेलू औषधियां - Swine Flu Home Remedies 

गिलोय

भारत में लगभग हर जगह पाई जाने वाली यह औषधीय बेल स्‍वाइन फ्लू (H-1 N-1 Swine flu)  से बचाव में बहुत कारगर है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से स्‍वाइन फ्लू से बचा जा सकता है।

Also Read

More News

कपूर

कपूर को भी स्‍वाइन फ्लू से बचाव का अच्‍छा विकल्‍प माना जाता है। स्‍वाइन फ्लू के मौसम में लोग इसे रुमाल में बांध लेते हैं और सूंघते हैं। कई बार कपूर के पाउडर को पानी के साथ लेने से भी लाभ मिलता है। पर इसका इस्‍तेमाल महीने में सिर्फ एक या दो बार ही करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लहसुन

लहसुन को एंटी-वयरल गुणों से भरपूर माना जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। वायरल संक्रमण के मौसम में हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलिया गुनगुने पानी के साथ लेनी चाहिए। इससे स्‍वाइन फ्लू के खिलाफ इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होती है।

About the Author

... Read More