hamburger icon
A
Read in English

गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताया किन लक्षणों को इग्नोर करके बड़ी बीमारियों की चपेट में आ रही हैं महिलाएं

Women health: महिलाओं को लगातार हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण गंभीर बीमारियां होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है और इसी बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिनके बारे में जरूर जानें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 13, 2025 7:51 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Most ignore health issues in women: महिलाओं का स्वास्थ्य आज के समय में एक अहम चिंता का विषय बन चुका है। क्योंकि किसी भी देश या कम्युनिटी के स्वास्थ्य की नींव महिलाएं ही होती हैं। इसलिए उनका स्वास्थ्य सही रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। जबकि हो उससे उल्टा रहा है। महिलाओं का स्वास्थ्य पहले की तुलना में उल्टा बिगड़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दशकों की बात करें तो महिलाएं पहले से भी ज्यादा बीमार रहने लगी हैं और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। महिलाओं के बीच बीमारियों के बढ़ने का एक प्रमुख कारण है शुरुआती लक्षणों को इग्नोर करना। ज्यादातर देखा जा रहा है कि महिलाएं इन्हें इग्नोर करने की गलतियां कर रही हैं और ऐसा हो रहा है क्योंकि आज के समय में हाउस मेकर हो या वर्किंग वुमन किसी के पास भी टाइम नहीं है। डॉ. मिनाक्षी बंसल, सीनियर कंसल्टेंट गाइनेकोलॉजिस्ट, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली ने महिलाएं के खराब होते स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें इस लेख में बताई हैं, जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए।

महिलाओं का स्वास्थ्य अहम मुद्दा क्यों

परिवार की सबसे बड़ी पालन-पोषण करता महिलाएं ही होती हैं और अगर उनका ही स्वास्थ्य सही नहीं है तो वह अपने परिवारजनों का पालन-पोषण भी नहीं कर पाएंगी। इसलिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि घर की महिलाएं हेल्दी हों। लेकिन आज के समय में देखा जा रहा है कि महिलाएं अपने परिवार के पालन-पोषण में इतना बिजी हैं कि उन्हें खुद के स्वास्थ्य का कतई ध्यान नहीं रहता है। यही कारण है कि महिलाओं का स्वास्थ्य पहले की तुलना में लगातार खराब होता जा रहा है।

गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा

जब महिलाएं काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच इतना व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें पता भी नहीं चलता कि उनकी सेहत कहीं पीछे छूट चुकी है। नतीजा यह होता है कि वे कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं, जिनका समय पर इलाज नहीं होने से स्थिति बिगड़ सकती है। कई बार महिलाओं को यह लगता है कि उनके हल्के-फुल्के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण सामान्य हैं और खुद ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।

इन लक्षणों को इग्नोर करना सही नहीं

आजकल महिलाएं न सिर्फ घर संभाल रही हैं, बल्कि ऑफिस और बिजनेस में भी अपनी जगह बना रही हैं। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी की बात यह है कि वे इन सब चीजों को संभालने के चक्कर में अपनी स्वास्थ्य को ठीक से संभाल नहीं पाती हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने स्वास्थ्य से जुड़े कुछ लक्षणों को इग्नोर कर देती जैं जिनमें अनिद्रा, शारीरिक कमजोरी, थकान, तनाव, और शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव शामिल हैं, जिससे वे कई तरह की बीमारियों की शिकार बन सकती हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।