सुबह खाली पेट चावल का पानी जड़ से खत्म कर सकता है पेट की ये परेशानियां, जानें कितने दिन में मिलता है फायदा

ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जिन्हें कर आप आसानी से पेट ठीक कर सकते हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 15, 2021 8:09 PM IST

Gut Health Tips in Hindi: पाचन शक्ति का अच्छा होना हमारे शरीर के लिए बहुत की आवश्यक है और अगर आपका पेट अक्सर ही खरब रहता है तो आपको जल्द से जल्द इसका इलाज करवाने की जरूरत है। आमतौर पर जो लोग एसिडिटी, अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत करते हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ पानी पीने से ही आपका पेट ठीक हो जाएगा तो आप बिल्कुल गलत हैं।

जी हां, ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जिन्हें कर आप आसानी से पेट ठीक कर सकते हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। ये नुस्खा और किसी ने नहीं बल्कि लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कौटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है तो आइए जानते हैं कौन सा है ये असरदार नुस्खा।

पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखेगा ये नुस्खा

1- चावल और पानी का सेवन

चावल और पानी का मिश्रण सदियों से एक प्रोबायोटिक के रूप में यूज होता आ रहा है। अगर आपका पेट बीते कुछ दिनों से गड़बड़ है और आपको उसे ठीक करना है तो चावल और पानी का इस्तेमाल आपके लिए बढ़िया विकल्प है। 7 दिनों तक इस मिश्रण का सेवन आपको बेहतर प्रमाण देगा। इस नुस्खे को करने के लिए आप चावल को रातभर पानी में भिगोके रख दें और अगले दिन इसका सेवन करे। 7 से 5 दिन तक इसका नियमित रूप से सेवन करने आपको अपना पेट बिना किसी दवा के साफ रखने मेंमदद मिलती है।

2. दही को डाइट मे शामिल करें

अपनी गट हेल्थ को सुधारने के लिए दही को अपने डाइट मे शामिल करना बहुत ही जरूरी है। आप रायते, लस्सी या छाछ के रूप में भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से दही से बनी चीजों का इस्तेमाल करने पर आपका पेट दुरुस्त रहता है और एसिडिटी व कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

3. पर्याप्त नींद लें

नींद पूरी करने से आपके शरीर की हर छोटी बीमारी काफी हद तक कम हो सकती है। नींद पूरी न होने पर आपके शरीर मे हॉर्मोनल चेंजेस या सकते है, जिसके वजह से आपको गट हेल्थ बिगड़ सकती है। इसलिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।

4. पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। इसलिए दिनभर खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा नहीं होंगे और आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।

5. संतुलित आहार ले

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट बहुत ही जरूरी है। मेटाबॉलिज्म को ठीक से काम करवाने के लिए जितना हो सके अपने डाइट में फाइबर युक्त फलों और सब्जियों को शामिल करें। गट हेल्थ को सही के रखने के लिए भारतीय प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल जरूर करके देखें।

6. मेवे-बीज जरूर खाएं

अपनी डाइट में अंगूर, सेब, केला और प्रोबायोटिक्स जैसे दही , किमची को जरूर शामिल करें। आप अपनी डाइट में कुछ छोटी-मोटी चीजें शामिल कर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.