बीमार मसूड़ों की अनदेखी करना मतलब हार्ट हेल्थ से खिलवाड़, जानें मसूड़ों की देखभाल के सही तरीके

एक नयी स्टडी के अनुसार,मसूड़ों की एक बीमारी की वजह से लोगों को हृदय से जुड़ी गम्भीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 2, 2023 7:41 PM IST

Gum problems can lead to heart diseases : मसूड़ों में होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों की वजह से भी लोगों को खाने-पीने और यहां तक कि बात करने में भी दिक्कत आती है। वहीं, एक नयी स्टडी में यह खुलासा किया गया है कि मसूड़ों से जुड़ी बीमारी पेरियोडोंटाइटिस ( periodontitis) के कारण कई प्रकार की डेंटल प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह मसूड़ों से खून बहना या ब्लीडिंग, दांत टूटने और सांसों की दुर्गंध (bad breath ) जैसी समस्याएं भी कमजोर मसूड़ों की वजह से (effects of poor gum health) बढ़ सकती हैं। वहीं, इस स्टडी के अनुसार,पेरियोडोंटाइटिस के कारण लोगों को हृदय से जुड़ी गम्भीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जी हां, क्लिनिकल इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी (Clinical Electrophysiology) में प्रकाशित इस स्टडी में शोधकर्ताओं की टीम द्वारा पेरियोडोंटाइटिस और फाइब्रोसिस (fibrosis ) के बीच संबंध दिखाया गया। ( Gum problems can lead to heart diseases in Hindi)

बता दें कि, फाइब्रोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हार्ट के बाएं एट्रिअम में घाव हो जाते हैं जिसके चलते आर्टिअल फाइब्रोसिस (atrial fibrillation) यानि हार्टबीट में बदलाव (changes in heart beat) आने की स्थिति बन सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह एक गम्भीर हार्ट कंडीशन है और स्टडी के दौरान 76 मरीजों में यह बीमारी पायी गयी।

बीमार मसूड़ों की वजह से बढ़ सकती है हार्ट में सूजन (poor gum health and heart inflammation)

जापान की हिरोशिमा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और स्टडी के प्रमुख लेख शुंसुके मियांउंची ( Shunsuke Miyauchi, assistant professor at the Japan-based Hiroshima University) के अनुसार, पेरियोडोंटाइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के हार्ट में लम्बे समय तक इंफ्लेमेशन की स्थिति देखी जा सकती है।

वहीं इस स्टडी में यह भी कहा गया कि मसूड़ों की सूजन के कारण हार्ट में सूजन (inflammation in heart) और अन्य बीमारियों का रिस्क (risk of heart diseases) बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि, पेरियोडोंटाइटिस की वजह से आर्टिअल फाइब्रोसिस का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

पेरियोडोंटाइटिस से कैसे बचें ( How to prevent periodontitis gum disease)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ बातों का ध्यान रखकर और कुछ सावधानियां बरतकर पेरियोडोंटाइटिस क स्थिति को मैनेज किया जा सकता है और इससे बचा जा सकता है जैसे-

  • वजन कम करें और शरीर की ब्लोटिंग कम करने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।
  • फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं और नियमित एक्सरसाइज करें। (stay physically active)
  • तम्बाकू का सेवन ना करें। (why its important to quit tobacco for heart health?)
  • अल्कोहल (Alcohol) से परहेज करें।

हेल्दी मसूड़ों के लिए करें ये काम (Tips for healthy Gums)

  • दांतों की साफ-सफाई के साथ मसूड़ों की सफाई और रख-रखाव पर ध्यान दें। (take good care of gums for healthy heart)
  • रोजाना हल्के हाथों से अपने मसूड़ों की मसाज (Gum Massage) करें।
  • ब्रशिंग के साथ-साथ फ्लॉसिंग (Teeth flossing) भी करें ताकि दांतों और मसूड़ों के बीच फंसे खाने को साफ किया जाता है।
  • खाना खाने के बाद पानी से मुंह की सफाई करें। (Benefits of rinsing mouth with water after every  meal)
  • अपने डेंस्टिस से नियमित मिले और नियमित ओरल चेकअप्स कराएं।
  • विटामिन सी वाले फूड्स (Vitamin C Rich foods), फल और सब्जियों का सेवन नियमित करें। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा, आंवला और अमरूद शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source