Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर पर सूजन बढ़ाने का काम करती है ये वाली चाय! स्टडी में खुलासा कितनी मात्रा आपके लिवर के लिए 'जहर'

हाल ही में एक शोध में ये खुलासा हुआ है कि अगर आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपके लिवर को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें लिवर पर सूजन भी शामिल है।

लिवर पर सूजन बढ़ाने का काम करती है ये वाली चाय! स्टडी में खुलासा कितनी मात्रा आपके लिवर के लिए 'जहर'
लिवर पर सूजन बढ़ाने का काम करती है ये वाली चाय! स्टडी में खुलासा कितनी मात्रा आपके लिवर के लिए 'जहर'

Written by Jitendra Gupta |Updated : December 13, 2022 7:31 AM IST

जब बात सुबह उठकर हेल्दी ड्रिंक्स पीने की होती है तो ग्रीन टी का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि ये ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी हुई होती है, जो आपके शरीर के लिए जरूरी बहुत जरूरी होते हैं। ग्रीन टी न सिर्फ वेट लॉस में मदद करती है बल्कि ये आपकी स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन हाल ही में एक शोध में ये खुलासा हुआ है कि अगर आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपके लिवर को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें लिवर पर सूजन भी शामिल है। आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी।

क्या कहती है रिपोर्ट

द जर्नल ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट्स में प्रकाशित एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि ग्रीन टी का बहुत अधिक सेवन आपके लिवर के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। अध्ययन के वरिष्ठ लेखक हमीद समावत का कहना है कि हर किसी व्यक्ति के लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि ग्रीन टी लिवर को कैसे नुकसान पहुंचाती है। अध्ययन में ये सामने आया कि ग्रीन टी से लिवर स्ट्रेस के लक्षण दिखाई दे सकते हैं और ये लक्षण आगे चलकर लिवर टॉक्सिसिटीका कारण बन सकती है।

कितनी ग्रीन टी हानिकारक

मिनेसोटा ग्रीन टी ट्रायल से प्राप्त डेटा महिलाओं में स्तन कैंसर पर ग्रीन टी के प्रभाव को दिखाता है। शोधकर्ताओं ने जांच में पाया कि ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट का अगर आप 843 मिलीग्राम प्रति दिन सेवन करते हैं तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है। लगातार एक साल तक ग्रीन टी पीने से लिवर स्ट्रेस के लक्षण दिखने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

Also Read

More News

क्या है लिवर स्ट्रेस

शोधकर्ताओं ने अध्ययन को दो भागों में बांटा और प्रत्येक समूह के बीच ईजीसीजी को तोड़ने वाले एंजाइम की भिन्नता और संश्लेषण को नियंत्रित करने में मदद करती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ग्रीन टी में मौजूद कैटेकोल-ओ-मिथाइलट्रांसफेरेज, जो कि एक प्रकार का जीनोटाइप है, लिवर को नुकसान पहुंचाने वाला कारक है। इसके अलावा ग्रीन टी में मौजूद डिफोस्फो-ग्लुकुरोनोसिलट्रांसफेरेज़ 1ए4 जीनोटाइप भी पाया गया है।

9 महीने तक पीने से नुकसान

शोध में ये पाया गया कि वे महिलाएं, जो नौ महीने से ज्यादा वक्त से ग्रीन टी का सेवन कर रही हैं उनमें लिवर स्ट्रेस लगभग 80 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ पाया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह अभी तक साफ नहीं है कि किसके लिए ग्रीन टी सेफ और किसके लिए नहीं। हालांकि लिवर टोक्सिसिटी, ग्रीन टी के सेवनसे जुड़ा हुआ पाया गया है।

ये चाय भी फायदेमंद

ग्रीन टी के अलावा आप ब्लैक टी, ओलोंग चाय, सफेद चाय और ग्रीन टी नॉन फरमेंटेड ड्रिंक पी सकते हैं। यह सभी आपकी ओरल हेल्थ और दूसरी समस्याओं जैसे वेट मैनेजमेंट, बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर बनाने में मदद करती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन चीजों में फायदेमंद ग्रीन टी

ऐसा माना जाता है कि अगर आप सीमित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये आपको मोटापा, कैंसर, हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकता है।

About the Author

... Read More