सेहत को बहुत नुकसान करता है फंगस का सेवन, लिवर डैमेज और फूड प्वाइजनिंग जैसी हो सकती हैं समस्याएं
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें फंगस लग जाता है और कुछ ऐसी होती हैं जिनमें जानबूझकर फंगस लगाया जाता है। नान, बेकरी आइटम, भटूरे और बिस्कुट जैसी चीजों में जानबूझकर फंगस लगाया जाता है। लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फंगस सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आज हम फंगस के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें फंगस लग जाता है और कुछ ऐसी होती हैं जिनमें जानबूझकर फंगस लगाया जाता है। नान, बेकरी आइटम, भटूरे और बिस्कुट जैसी चीजों में जानबूझकर फंगस लगाया जाता है। लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फंगस सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आज हम फंगस के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
फूड प्वाइजनिंग
फंगस खाने के बाद आपको जो स्वास्थ्य समस्या सबसे पहले घेरती है वह है फूड प्वाइजनिंग। फंगस और बैक्टीरिया पेट मे जाते ही जलन पैदा कर सकते हैं और गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकते हैं। उल्टी, मतली, दस्त, पेट में तेज दर्द आदि फूड प्वाइजनिंग के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। लेकिन यह बैक्टीरिया के प्रकार और आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन की मात्रा पर भी निर्भर करता है।
लिवर डैमेज
फंगस खराब बैक्टीरिया का एक समूह है जो यदि मानव शरीर में प्रवेश करता है तो पेट और हृदय की क्षति सहित कई नुकसान हो सकते हैं। अफलातोक्सिन नामक एक घातक रोगाणु, जो फंगस में पाया जाता है जो कैंसर का कारण भी बन सकता है। हालांकि, जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन्हें फंगस ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। लेकिन इसके कई दुष्परिणाम होते हैं, जो उन्हें इसके सेवन के बाद हो सकते हैं।
एनर्जिक रिएक्शन
बहुत सारे लोगों को फंगस और बैक्टीरिया से एलर्जी हो सकती है। इनका सेवन करने से पूरी तरह से दूर रहना चाहिए। हालांकि, यदि आप गलती से इसे खा लेते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एलर्जी के प्रारंभिक लक्षण खुजली, पानी की आंखें, घरघराहट, बहती या भरी हुई नाक आदि एनर्जिक रिएक्शन के लक्षण हो सकते हैं।
ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें फंगस होता है लेकिन खतरनाक नहीं होते
इस बात में कोई शक नहीं है कि फंगस सेहत के लिए खतरनाक है, लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें जानबूझकर फंगस डाला जाता है। इसका सीधा और स्पष्ट उदारण चीज़ (Cheese) है। बहुत से लोगों को शायद यह न पता हो, लेकिन चीज़ में फंगस डलता है। लेकिन हमारा शरीर इसे बिना किसी परेशानी के पचा लेता है। इसी तरह, ऐसे कई खाद्य पदार्थ और हैं जिनमें फंगस होता है लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, यदि आपको फंगस से एलर्जी होने लगे तो आपको इनसे दूरी बना लेनी चाहिए।