इन 5 सरकारी योजनाओं के तहत फ्री में होता है कैंसर का इलाज, आप भी जरूर जानें

Govt Schemes for Cancer Patients: कैंसर का इलाज काफी महंगा होता है। देश में कैंसर सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका आप लाभ उठा सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

इन 5 सरकारी योजनाओं के तहत फ्री में होता है कैंसर का इलाज, आप भी जरूर जानें

Written by Anju Rawat |Published : May 27, 2025 3:29 PM IST

Government Schemes for Cancer Treatment:कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा भी देखने को मिल रहा है। कैंसर, दुनियाभर में होने वाले मौतों का एक प्रमुख कारण है। वहीं, कैंसर का इलाज भी काफी महंगा है। हर वर्ग के लोगों के लिए कैंसर का इलाज करवा पाना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकारी योजनाएं वरदान साबित हो सकती हैं। कैंसर के इलाज के लिए भी कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं। इन योजनाओं के तहत मुफ्त में इलाज और दवाइयां मिल सकती हैं। सरकारी योजनाओं के तहत लोगों को कैंसर के इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और कई अन्य उपचार के विकल्प मिल जाते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये योजनाएं कौन सी हैं? या कौन सी सरकारी योजनाओं के तहत कैंसर का फ्री में इलाज होता है? तो आइए , जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)

आयुष्मान भारत योजना को बदलकर अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) कर दिया गया है। सरकार की इस योजना के तहत कैंसर का इलाज मुफ्त में हो सकता है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कैंसर का इलाज मुफ्त में मिल सकता है। इस योजना के अंतर्गत कैंसर समेत कई बीमारियों का इलाज फ्री में किया जाता है। इस योजना के तहत मरीजों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में मिल सकता है। अगर आप ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ले रखी है, तो आप कैंसर के इलाज के लिए ऑनलाइन या पास के अस्पताल में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

राज्य सरकार की योजनाएं

केंद्र सरकार के साथ ही, कई राज्य सरकारें भी अपने नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाती हैं। कई राज्य सरकारें कैंसर के इलाज के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के तहत लोगों को कैंसर सहित कई बीमारियों का मुफ्त में इलाज मिल सकता है। इसलिए अगर आपको कैंसर हो गया है और आपके पास राज्य में कैंसर के इलाज के लिए कोई योजना है, तो आप इसके अंतगर्त आवेदन करके अपना इलाज शुरू करवा सकते हैं।

Also Read

More News

नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (NHIS)

नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (NHIS) को पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से जाना जाता है। यह भारत सरकार की एक योजना है, जो गरीब वर्ग के लोगों के इलाज के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। अगर आप इस योजना के अंतर्गत आते हैं, तो कैंसर के इलाज के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें बीपीएल परिवारों को कैंसर के इलाज के लिए बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। अगर आप बीपीएल फैमिली से हैं, तो कैंसर का इलाज करवाने के लिए इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम

अगर आपके पास ऊपर बताई गई कोई योजना नहीं है, तो आप राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम का सहारा ले सकते हैं। इसके अंतर्गत कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान और उपचार पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत कैंसर रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास किया जाता है। इसके तहत कैंसर के इलाज के लिए कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके तहत कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज और दवाइयां मिल सकती हैं।

सरकारी अस्पताल

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी होता है। अगर आप कैंसर रोगी हैं और कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक रूप से समर्थ नहीं हैं, तो इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपके पास इनमें से कोई योजना नहीं है, तो आप सरकारी अस्पताल में जाकर भी कैंसर का इलाज करवा सकते हैं। इस समय कई केंद्र और राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में कैंसर का इलाज मुफ्त में मिलता है।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।