
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 24, 2020 10:12 PM IST
Covid-19 at Workplace : कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) और लॉकडाउन (Lockdown) ने लोगों की ज़िंदगी को बहुत बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। लोग कई महीनों से अपने घरों में ही रह रहे हैं। जिसके चलते उनके लिए ऑफिस जाना संभव नहीं है। ज़्यादातर लोग घर से काम (Work From Home) कर रहे हैं और बेसब्री से अपने दफ्तर खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं। सरकार ने अब कुछ खास गाइडलाइंस के साथ ऑफिस और वर्कफ्लेसेस को खोलने का आदेश दिया है। निश्चित ही इस आदेश के साथ लोगों की सोशल और प्रोफेशनल लाइफ को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, इसके साथ ही अब तक सुरक्षित रह रहे लोगों का कोरोना की चपेट (Covid-19 Spread) में आने का ख़तरा बढ़ गया है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय और ऑफिस से काम करते समय इन बातों का ध्यान रखें । (Ways to prevent Covid-19 at Workplace )
अगर आपके ऑफिस में कोई व्यक्ति कोविड-19 पाया गया है। तो, आपको समझना होगा कि इससे आपको कितना ख़तरा हो सकता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आते हैं खासकर, उनको संक्रमण के लक्षण दिखने के पहले 2 दिनों में और आइसोलेशन में जाने (14 दिन के बाद) से पहले में आपका संक्रमित व्यक्ति से सम्पर्क होता है। तो, ऐसे में आपके लिए संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है।
इसी तरह अगर कोई किसी संक्रमित व्यक्ति के बॉडी से निकलने वाले तरल पदार्थों के सम्पर्क में आता है तो यह एक हाई-रिस्क मामला होगा। संक्रमित व्यक्ति के पसीने, खून, उल्टी, लार और छींक आदि से निकलने वाली छींटे कोविड-19 इंफेक्शन का वाहक बन सकती हैं। इसी तरह किसी का इस्तेमाल किया गया रूमाल या टिश्यू पेपर छूने से भी यह फैल सकता है।