5 अच्छी आदतें जो डेंगू और चिकनगुनिया से आपको बचाएंगी

डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर परदों और घर के कोनों में छुप सकते हैं। इसलिए खिड़कियां-दरवाज़े बंद करने से पहले इन जगहों पर एक देख लें, हो सकता है वहां मच्छर हों।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 25, 2018 5:26 PM IST

यह तो हमें बचपन से सिखाया जाती है कि किस तरह अच्छी आदतें हमारी सेहत और खुशी के लिहाज से फायदेमंद हैं। डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी से बचने के लिए भी यही नियम लागू होता है। अगर हम अच्छी आदतें अपनाएगें तो हम इन बीमारियों से लड़ सकते हैं।

पानी के बर्तनों को ढ़ंककर रखें

एक सबसे आम ग़लती जो हम सब करते हैं वह है लापरवाही से बाल्टियों, पानी की टंकियों और मटकों को खुला रख देना। पानी के बर्तन हमेशा ढ़ंककर रखें। डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर साफ पानी में भी पनप सकते हैं। एक चमम्च पानी में भी अच्छी संख्या में मच्छर अंडें दे सकते हैं। इसीलिए एहतियात के तौर पर बचे हुए पानी को फेंक दें। बचाव के लिए आप इन बर्तनों को उल्टा करके भी रख सकते हैं। इस तरह मच्छर पनपने से रुक जाएंगे। इसी तरह इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके घर में जो भी डस्टबिन या कूड़ेदान हों वे हमेंशा ढ़ंककर रखे जाते हों। इस तरह पता कीजिए चिकनगुनिया, डेंगू या मलेरिया में अंतर

खिड़कियों पर जाली (नेट) लगाएं

इस बात पर भी ध्यान रखें कि आपके घर की खिड़कियों पर जाली या स्क्रीन लगी हो। नेट मच्छरों को घर में घुसने से रोकेगा। लेकिन घर को हवादार बनाए रखने के लिए खिड़कियों को खोलकर रखें। अगर शाम को मच्छरों के डर से खिड़कियां और दरवाज़े बंद कर रहे हों तो उन्हें कुछ घंटों बाद घोल दें। डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर परदों और घर के कोनों में छुप सकते हैं। इसलिए खिड़कियां-दरवाज़े बंद करने से पहले इन जगहों पर एक देख लें, हो सकता है वहां मच्छर हों। मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छर भगाने वाले उपाय जैसे गुडनाइट एक्टिव और फास्ट कार्ड जैसे तरीकें अपनाएं।

गमलों, एसी, फ्रिज़ ट्रे में पानी जमा न होने दें

अगर आपने घर में पौधे लगाए हैं तो ध्यान रखें कि उनमें ज़रूरत से अधिक पानी न डाला जाए। क्योंकि गमलों में जमा पानी मच्छरों के पनपने की जगह बन जाता है। इस बात का भी ख्याल रखें कि आप नियमित समय के बाद इन गमलों की सफाई होती रहे। मच्छरों से बचने के लिए घर में खाली गुलदान और इंडोर प्लांट भी न रखें। एसी और फ्रिज़ की ट्रे में इकट्ठा पानी फेंक दें। इस जगहों पर जमा पानी में मच्छर पनप सकते हैं।

मॉस्किटो रैपेलेंट का इस्तेमाल दिन में भी करें

जी हां, मॉस्किटो रैपेलेंट का जिस तरह आप रात में इस्तेमाल करते हैं उसी तरह दिन में विशेषकर तड़के सुबह भी इनका इस्तेमाल करें। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर दिन में काटते हैं। इसका मतलब यह भी नहीं कि ये मच्छर रात में नहीं काटेंगें। इसीलिए दिन और रात दोनो वक़्त मॉस्किटो रैपेलेंट लगाकर रखें।

घर से बाहर निकलते समय भी मॉस्किटो रैपेलेंट का इस्तेमाल करें

मच्छरों से बचने की एक अच्छी आदत है पर्सनल मॉस्किटो रैपेलेंट का इस्तेमाल। जी हां, जब भी आप घर से बाहर निकलें गुड नाइट फैब्रिक रोल-ऑन का इस्तेमाल करें। यह एक बेहतरीन उत्पाद है जिसे नैचुरल ऑयल्स से बनाया गया है। यह तक़रीबन 8 घंटों तक आपको मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह इस्तेमाल में भी काफी आसान है। आपको रोज़ाना अपने कपड़ों पर बस 4 टिकों में इस्तेमाल करना है। एक टीका अपनी बांहों और एक-एक टीका अपने पैरों पर लगाएं। इसे अपने साथ रखना भी काफी आसान है। जिसे आप अपने बच्चों के बैग में भी रख सकते हैं या बस इसे घर के दरवाज़े के पास टांग दीजिए।

ये तरीके आपको मच्छर और डेंगू से बचाएंगे।

प्रायोजक- Good knight

Read this in English

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source