Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर्फ एक महीने के लिए छोड़ कर देखिए शराब, लिवर में ये बदलाव देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

Liver Par Sharab ka Asar: हम सब यह तो जानते हैं कि शराब हमारे लिवर को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन अक्सर इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है कि शराब पीने से लिवर को आखिर कौन से नुकसान होते हैं।

सिर्फ एक महीने के लिए छोड़ कर देखिए शराब, लिवर में ये बदलाव देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

Written by Mukesh Sharma |Published : March 10, 2026 12:27 PM IST

Effects of Alcohol on Liver: आज शराब का सेवन तेजी से बढ़ता जा रहा है, खासकर युवाओं के बीच यह सबसे आम है। आजकल युवा शराब को तनाव कम करने का और जश्न मनाने का तरीका मानते हैं और यह सह जानते हुए भी कि शराब का सेवन करने से लिवर पर गहरा असर पड़ता है। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। आज हम आपको बताने का प्रयास कर रहे हैं कि जब आप शराब पीना बंद कर देते हैं, तो आपके शरीर खासकर लिवर पर क्या असर होता है। अगर आप वास्तव में यह जानना चाहते हैं, तो आपको एक बार लगातार 1 महीने के लिए शराब का सेवन बंद करके देखना चाहिए, जिससे आपको लिवर में दिखने वाले बदलाव साफ-साफ दिखें और पता चलेगा कि शराब पीने से आखिर आपके लिवर में क्या नुकसान हो रहे थे।

कम होगी लिवर की सूजन

शराब सबसे गहरा असर आपके लिवर पर करती है। इसलिए जब आप लगातार शराब का सेवन करते हैं हैं लिवर में सूजन आ जाती है। लेकिन जब आप शराब का सेवन छोड़ देते हैं, तो लिवर को आराम मिलता है और उसकी सूजन जो शराब पीने से लगातार बनी हुई थी, धीरे-धीरे कम होने लग जाती है। साथ ही इससे लिवर की कार्यक्षमता भी बेहतर होने लगती है और आप स्वस्थ रहते हैं। जो लोग रोज शराब पीते हैं, उनके लिवर में थोड़ी बहुत सूजन नहीं आई हुई होती है, जो शराब छोड़ने के एक महीने के बाद जब सूजन कम होती है तब पता चलता है।

फैटी लिवर ठीक होने लगेगा

शराब का सेवन जब आप लगातार करते हैं तो लिवर में वसा जमा होने लगता है, जिसे अक्सर फैटी लिवर की समस्या सामने आती है। ऐसे में जब आप केवल एक महीने भी शराब से दूरी बनाते हैं तो फैटी लिवर के लक्षण कम होने लगेंगे क्योंकि लिवर में जमा अतिरिक्त वसा कम होने लगता है और धीरे-धीरे स्वस्थ अवस्था की ओर लौटने लगता है। जिन लोगों को शराब पीने के कारण फैटी लिवर की समस्या हो गई है, उन्हें एक महीने तक इसे छोड़कर खुद असर देखना चाहिए।

Also Read

More News

शरीर से टॉक्सिन्स बाहर

शराब के अंदर कुछ केमिकल जो खुद शरीर के अंदर जाकर लिवर के लिए एक टॉक्सिन की तरह काम करते हैं और ऐसे में लिवर ठीक से डिटॉक्स ही नहीं हो पाता है। जब कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन बंद कर देता है, तो लिवर को शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का बेहतरीन मौका मिलता है, वह भी बिना किसी बाधा के। इसका नतीजा यह होता है कि आपका पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है और शरीर अधिक ऊर्जावान महसूस करने लगता है।

लिवर सेल्स ठीक होने लगते हैं

लिवर हमारे शरीर का अकेला ऐसा अंग होता है, जो अपने डैमेज को धीरे-धीरे रिपेयर करके ठीक कर लेता है। शराब पीने से लिवर लगातार डैमेज होने लगता है और जब आप शराब पीना छोड़ देते हैं तो मात्र एक महीने में ही लिवर धीरे-धीरे खुद अपनी रिकवरी करने लग जाता है। शरीर में इससे कई बदलाव साफ दिखाई दे सकते हैं जैसे स्किन साफ होने लगना, त्वचा का पीलापन दूर होना, मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन सही होने लगना।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।