Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Diabetes Diet Tip: डायबिटीज़ में फायदेमंद है गोल्डेन बेरीज़, करती हैं ब्लड ग्लूकोज़ लेवल मैनेजमेंट में मदद

गोल्डन बेरीज़ विटामिन सी, विटामिन के और पोटैशियम ,आयरन जैसे मिनरल्स से भरपूर होती हैं। यह एक भारतीय बेरी है और इसे खाने के कई फायदे हैं। ऐसा ही एक फायदा मिलता है डायबिटीज़ के मरीज़ों को। जी हां, गोल्डन बेरीज़ डायबिटीज़ डायट का हिस्सा बन सकती है।

Diabetes Diet Tip: डायबिटीज़ में फायदेमंद है गोल्डेन बेरीज़, करती हैं ब्लड ग्लूकोज़ लेवल मैनेजमेंट में मदद
गोल्डेन बेरीज़ एक भारतीय बेरी है, जो विटामिन सी से भरपूर होती है।

Written by Sadhna Tiwari |Published : November 25, 2019 7:36 PM IST

गोल्डेन बेरीज़ (Golden Berries) को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार (Golden Berries Benefits)  कहा जा सकता है। यह चेरी और छोटे आंवलों के आकार की होती हैं। लेकिन इनका पीला रंग ही इन्हें खास बनाता है। इनका खट्टा स्वाद लोगों को पसंद आता है। गोल्डन बेरीज़ विटामिन सी, विटामिन के और पोटैशियम ,आयरन जैसे मिनरल्स से भरपूर होती हैं।

यह एक भारतीय बेरी है और इसे खाने के कई फायदे हैं। ऐसा ही एक फायदा मिलता है डायबिटीज़ के मरीज़ों को। जी हां, गोल्डन बेरीज़ डायबिटीज़ डायट का हिस्सा बन सकती है।

यह भी पढ़ें- Diabetes Diet Tips: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड करता ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, इन 3 तरह की चीज़ों को करें डायट में शामिल!

Also Read

More News

डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद है गोल्डन बेरीज़ (Golden Berries Benefits) :

कुछ वर्ष पहले छपी एक स्टडी में यह कहा गया कि गोल्डन बेरीज़  हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इसलिए, डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए यह एक अच्छा फल है। यह शुगर को रक्त में धीमे-धीमे रीलीज़ करती है, जिससे अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता।

एंटी-ऑक्सिडेंट्स का फायदा मिलेगा, जब खाएंगे गोल्डन बेरीज़:

विटामिन सी एक ऐसा तत्व है जो, शरीर को कई तरीकों से हेल्दी बनाता है। यह छोटी बेरी, एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरी हुई होती हैं। इसका सीधा मतलब है कि इन बेरीज़ को खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा, एंटी-ऑक्सिडेंट्स डायबिटीज़ के मरीज़ों को बार-बार सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से भी बचाते हैं। जोकि, हाई ब्लड शुगर के मरीज़ों में काफी आम स्थिति है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Food: हेल्दी वेट लॉस के लिए खाएं नैचुरल फूड, ये 5 लाल रंग के फल करेंगे वजन कम करने में मदद

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज़ में मेथी है फायदेमंद। इसके अलावा महिलाओं की कई समस्याओं से राहत भी दिलाती है मेथी। मेनोपॉज़ और पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स से हैं परेशान तो खाएं स्प्राउटेड मेथी।